पंजाब में मैरिज पैलेस में घुसकर आप सरपंच गुरबरिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या; चचेरा भाई घायल
तरनतारन के गांव सेरों में एक विवाह समारोह के दौरान बाइक सवार शूटरों ने आप सरपंच गुरबरिंदर सिंह उर्फ हैपी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में उनका चचेर ...और पढ़ें
HighLights
तरनतारन में विवाह समारोह में सरपंच गुरबरिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या।
बाइक सवार शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया, चचेरा भाई घायल।
पुलिस को गैंगस्टर गतिविधियों या रंगदारी से जुड़े होने का संदेह।
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतार। पंजाब में गैंगस्टरों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला तरनतारन के गांव सेरों स्थित सिद्धू फार्म में बुधवार बाइक सवार शूटरों ने विवाह समारोह के दौरान गांव ठठियां महंतां के आप सरपंच गुरबरिंदर सिंह उर्फ हैपी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उनका एक चचेरा भाई भी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर-राजस्थान नेशनल हाईवे पर स्थित गांव ठठियां महंतां निवासी किसान सेवा सिंह के बेटे गुरसेवक सिंह का विवाह समारोह सिद्धू फार्म में आयोजित किया गया था। आनंद कारज की रस्म के बाद मेहमान डीजे पर भांगड़ा डाल रहे थे और माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा हुआ था। इसी दौरान अमृतधारी सरपंच गुरबरिंदर सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ बैठकर खाना खा रहे थे।
यह भी पढ़ें- जालंधर में पुलिस-गैंगस्टर के बीच मुठभेड़; कौशल चौधरी गैंग का शूटर घायल, मोहाली जिम मालिक हत्याकांड का है आरोपी
पीछे से आकर हमलावरों ने चलाई गोलियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बाइक सवार दो युवक पैलेस के बाहर पहुंचे। उन्होंने बाइक बाहर खड़ी की और सीधे अंदर दाखिल हो गए। कुछ ही क्षणों में उन्होंने पीछे से सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही समारोह में अफरातफरी मच गई। हमले में उनका चचेरा भाई भी घायल हो गया।
दोनों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुरबरिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगबीर सिंह, कमलजीत सिंह औलख और सीआईए स्टाफ के प्रभारी प्रभजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पैलेस को घेरकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पंजाब में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से सहमे किसान, खेतों में बिछी फसल
रंगदारी से जुड़ा मामला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात गैंगस्टर गतिविधियों या संभावित रंगदारी से जुड़ी हो सकती है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच की जा रही है।
भरे समारोह में इस तरह की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।