Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई की महिला वकील से अजमेर में दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बुलाया

    Updated: Sat, 16 May 2026 08:29 PM (IST)

    मुंबई की एक महिला वकील के साथ अजमेर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    मुंबई की महिला वकील से अजमेर में दुष्कर्म

    मुंबई की महिला वकील से अजमेर में दुष्कर्म

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान के अजमेर में मुंबई में अंधेरी की निवासी एक महिला वकील को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

    महिला वकील की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता ने शिकायत में लिखा है कि वह मुंबई में पिछले कई सालों से वकालत कर रही है।

    मुंबई की महिला वकील से दुष्कर्म

    इ्ंटरनेट मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए एक युवक ने शादी का झांसा देकर चार और पांच मई को अजमेर में बुलाया। युवक ने अजमेर के एक होटल में रहने की व्यवस्था की और दोनों दिन शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

    पीड़िता ने जब शादी की तारीख तय करने की बात कही तो युवक ने मारपीट की। पीड़िता अपनी पांच साल की बेटी के साथ अजमेर पहुंची थी। युवक ने पीड़िता के साथ उसकी बेटी से भी मारपीट की।

    कोतवाली पुलिस थाना अधिकारी दिनेश कुमार जीवानी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 115 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने फिलहाल आरोपित का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह तलाकशुदा महिला है। उसके पांच साल की बेटी है।

    इंटरनेट मीडिया से युवक के संपर्क में आई और फिर शादी करने के उसके झांसे में आकर अजमेर पहुंची तो उसके साथ दुष्कर्म एवं मारपीट की गई। थाना अधिकारी ने कहा, शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की है। जांच के बाद ही इस मामले में अधिकारिक तौर पर बताया जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में हाईवे पर हादसा, खरखड़ा के पास कैंटर को ट्रॉले ने मारी टक्कर; लगा लंबा जाम

    यह भी पढ़ें- मुंबई-जयपुर समेत 5 शहरों में अदाणी समूह करने जा रहा है कुछ बड़ा, इंटरनेशनल ग्रुप से मिलाया हाथ; जानिए प्लान