Anjali Sharma

anjali.sharma@jagrannewmedia.com

    अंजलि शर्मा Jagran New Media में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ गैजेट्स-होम एप्लियंसेस के अलावा फैशन, ब्यूटी और बुक्स के बारे में लिखती हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ, ह्यूमन इंटरेस्ट, साहित्य और समसामयिक विषयों पर भी लेखन करती रही हैं। सरल, सहज और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में विभन्न विषयों को प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। टेक्नोलॉजी और गैजेट्स के बारे में लिखते समय अंजलि का पूरा ध्यान यूजर की जरूरतों पर रहता है। मुश्किल विषयों से जुड़ी जटिल जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं। आम लोगों के लिए डीप प्रोडक्ट रिसर्च कर फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, उपयोगिता आदि को ध्यान में रखते हुए कंटेंट तैयार करती हैं। फैशन से जुड़े लेखन में वार्डरोब को अपग्रेड करने की पूरी कोशिश रहती है ताकि पाठक नए ट्रेंड्स से वाकिफ रह सकें और खुद के लिए बेहतर विकल्प चुन सकें। करियर: अंजलि ने 2018 में Zee Media के साथ जर्नलिज्म के करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद अंजलि ने News Nation में बतौर सब-एडिटर काम किया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए एंकरिंग भी की। इसके बाद News18 में अंजलि ने कंटेंट राइटिंग के अलावा एंकरिंग और मल्टी-मीडिया प्रड्यूसर जैसी जिम्मेदारियां भी बखूबी संभाली हैं। एजुकेशन: प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए अंजलि ने पत्रकारिता एवं जनसंचार के विषय में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य अंजलि के लेखन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उनकी लिखी कविताएँ विभिन्न पद्य-संग्रहों में प्रकाशित हो चुकी हैं। वर्ष 2021 में उनका कविता-संग्रह ‘अल्फ़ाज़-ए-ज़िंदगी’ प्रकाशित हुआ था। अंजलि ने प्रयाग संगीत समिति से प्रभाकर की डिग्री भी हासिल की है। विशेषता: अंजलि ‘जागरण स्मार्टचॉइस’ के लिए लिखते समय इस बात का ध्यान रखती हैं कि पाठकों को रोजमर्रा में काम आने वाले छोटे-मोटे प्रोडक्ट्स जैसे कि एयर फ्रायर, मिक्सर ग्राइंडर से लेकर टीवी, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन आदि के बारे में सही और सटीक जानकारी मिल सके। इतना ही नहीं लाइफस्टाइल लेखन में अनुभव के चलते साज-सज्जा, फैशन और ब्यूटी में क्या ट्रेंड में है, इसपर भी पूरी नजर रखती हैं, जिससे की यूजर्स हमेशा अपडेट रहें।

    • Location: NOIDA
    • Area of expertise: Gadgets, Appliances and Lifestyle