ग्लास स्किन का राज हैं ये Rice Face Wash, जो देंगे बेदाग निखार!

दमकती त्वचा पाना लगभग हर महिला का सपना होता है। ऐसे में आप यहां दिए गए राइस फेस वॉश के विकल्प देख सकती हैं, जो आपको बेहतरीन ग्लास स्किन दे सकते हैं। इनमें आपको अलग-अलग कीमत और ब्रांड वाले विकल्प देखने को मिलेंगे।
इन राइस Face Wash से मिलेगी ग्लास स्किन
इन राइस Face Wash से मिलेगी ग्लास स्किन

बढ़ते प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हमारी त्वचा पर इसका काफी असर होता है, जिससे त्वचा बेजान, मुरझायी और खराब दिखने लगती है। मगर, आजकल लगभग हर महिला चाहती है, कि उसे शानदार ग्लास स्किन मिले। अगर आप भी चमकती हुई Glass Skin पाना चाहती हैं, तो यहां दी गई जानकारी आपके काम आ सकती है। दरअसल, हम आपके लिए ऐसे फेसवॉश के विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें राइस वॉटर के साथ बनाया गया है। ये त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ ही pH लेवल को संतुलित करते हैं, जिससे त्वता जवां और निखरी हुई लग सकती है। Rice Face Wash अपने प्राकृतिक पोषक तत्वों जैसे विटामिन बी, सी और ई का उपयोग करके त्वचा को चमकदार बनाने, नमी प्रदान करने और धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। संवेदनशीन से लेकर इन्हें लगभग हर प्रकार की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इनका रेगुलर इस्तेमाल आपकी त्वचा से दाग-धब्बों, टैनिंग, पिग्मेंटेशन आदि को कम कर सकता है।

नीचे आप राइस फेस वॉश के 5 बढ़िया विकल्पों पर एक नजर डाल सकती हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Plum Rice Water & 2% Niacinamide Face Wash

    इस Plum फेस वॉश के 2% नियासिनैमाइड के साथ आप चमकदार त्वचा, एकसमान रंगत और डलनेस से छुटकारा पा सकती हैं। इसे आप रोजमर्रा में इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि इससे त्वचा पर जलन या रूखापन पैदा नहीं होता है। इसमें चावल के पानी का इस्तेमाल किया गया है, जो यह त्वचा की बनावट को एक समान करने और त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। वहीं, इसकी एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज त्वचा को मुलायम बनाने और पोषण देने में मदद करती हैं। अपने जेंटल और रूखापन ना पैदा करने वाले फॉर्मूला की वजह से यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस फेस वॉश के प्रोविटामिन-बी5 के जरिए त्वचा मॉइश्चर भी बना रह सकता है।

    01
  • Biotique Rice Water & Niacinamide Gel Face Wash

    यह फेस वॉश Biotique ब्रांड का है, जो अपने त्वचा को चमकदार बनाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें राइस वॉटर के साथ ही नियासिनैमाइड का इस्तेमाल भी किया गया है, जो त्वचा से दाग-धब्बों को कम करते हुए उसे चमक देने का काम करता है। इस जेल फेश वॉश के जरिए त्वचा पर आने वाला अतिरिक्त तेल भी कम हो सकता है। वहीं, इसका रेगुलर इस्तेमाल आपकी त्वचा पर मुंहासों से हुए दागों को भी कम कर सकता है। यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है और साथ ही डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड भी है। इसे बनाने में किसी भी तरह के प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिस वजह से आपकी त्वचा के लिए अधिकतम सुरक्षित साबित हो सकता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Mamaearth Rice Dewy Bright Face Wash

    राइस वॉटर के साथ तैयार किया गया यह Mamaearth फेस वॉश चेहरे से गंदगी और मैल को साफ करते हुए आपको आकर्षक ग्लास स्किन दे सकता है। इसका ग्लिसरीन और नियासिनैमाइड युक्त फॉर्मूला त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करते हुए बेहतर नमी और टेक्सचर प्रदान कर सकता है। इस Face Wash में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं, जिनकी वजह से त्वचा को पोषण भी मिल सकता है। वहीं, यह त्वचा को नाजुकता से साफ करता है, ताकी किसी प्रकार की जलन और रूखापन ना महसूस हो। चावल से बना यह फेस वॉश आपकी त्वचा की रंगत निखारता है और दाग-धब्बे भी कम करता है, जिससे आपको साफ और दमकती त्वचा मिल सकती है।

    जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर अन्य कैटेगरी के लेख पढ़े जा सकते हैं।

    03
  • The Face Shop Rice Water Bright Foaming Face Wash

    The Face Shop ब्रांड का यह राइस वाटर ब्राइट फोमिंग क्लींजर अपनी व्हीप्ड क्रीम जैसी बनावट के लिए जाना जाता है, जो लगाने पर एक शानदार झाग बनाता है। यह गंदगी और अतिरिक्त तेल जैसी अशुद्धियों को प्रभावी ढंग से साफ करता है, जिससे आपको त्वचा साफ और तरोताजा महसूस हो सकती है। इसका अनोखा फॉर्मूलेशन चेहरे के मेकअप को भी आसानी से साफ कर सकता है। वहीं, इसमें मिलने वाले प्राकृतिक राइस वॉटर के साथ डेड स्किन सेल्स हट सकते हैं, और साथ ही त्वचा पर चिकनी बनावट व ज्यादा रंगत मिल सकती है। यह त्वचा को चमक के साथ नमी भी प्रदान करता है, जिससे आपको शानदार हाइड्रेटेड स्किन मिल सकती है।

    04
  • Hyphen 10% Rice Water Brightening Face Wash

    साफ, चिकनी और एकसमान रंगत वाली त्वचा के लिए इस Hyphen फेस वॉश में 10% फर्मेंटेड राइस वॉटर, युजू का अर्क, विटामिन सी 1%, ग्लाइकोलिक एसिड 0.5%, और हल्दी का अर्क इस्तेमाल किया गया है। यह अपनी स्किन-ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज के साथ त्वचा की रंगत को एकसमान करते हुए उसे चमकदार बनाता है। वहीं, इसका विटामिन सी 1% काले धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करने के लिए जाना जाता है। इसमें मिलने वाला ग्लाइकॉलिक एसिड त्वचा को नाजुकता से एक्सफोलिएट करते हुए गंदगी और अशुद्धि को हटाने का काम करता है। इसे रोजमर्रा में इस्तेमाल करके आप साफ, बेदाग, चमकदार और चिकनी त्वचा पा सकती हैं।



    05

स्किन केयर और मेकअप संबंधित अन्य टिप्स ब्यूटी बास्केट पर देखें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या राइस फेस वाश सभी प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित है?
    +
    हां, राइस फेस वाश आमतौर पर सभी प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित हो सकता है। हालांकि, संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को सुगंध-मुक्त फॉर्मूला चुनना चाहिए।
  • राइस फेस वाश का उपयोग कितनी बार करना चाहिए?
    +
    सबसे अच्छे परिणामों के लिए, राइस फेस वाश का उपयोग दिन में दो बार किया जा सकता है।
  • क्या राइस फेस वाश मुंहासों को ठीक कर सकता है?
    +
    राइस फेस वाश मुंहासों को ठीक करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हालांकि, यह मुंहासों का इलाज नहीं है।