हमारी एडिटोरियल प्रक्रिया और स्टैंडर्ड- स्मार्ट च्वाइस

जागरण स्मार्ट च्वाइस में हम गहराई से रिसर्च करने के बाद ही उत्पादों को शॉर्टलिस्ट करते हैं। अमेजन से सबसे बेहतर रेटिंग वाले उत्पादों को चुनने के लिए हम कुछ मुख्य बिन्दुओं पर गौर करते हैं-

ब्रांड प्रतिष्ठा: हम उपभोगताओं तक भरोसा पहुंचाने के लिए प्रोडक्ट बनाने वाले और बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने वाले ब्रांड्स को वरीयता देते हैं। हम उन ब्रांड्स को चुनते हैं जिनका सर्विस नेटवर्क मजबूत हो। वारंटी और सपोर्ट जैसे पहलुओं पर गौर करत हैं, जिसमें उत्पाद खराब होने की स्थिति में ब्रांड कितना सक्रिय है, यह हमारे चयन का मुख्य आधार होता है।

विश्वसनियता: हम उन उत्पाद को महत्व देते हैं जो लगातार और गुणवत्ता के साथ बाजार में अपनी पहचान बना चुके हैं। उत्पाद की मजबूती और इस्तेमाल किए गए मटेरियल की गहराई से समीक्षा करना हमारा उद्देश्य है। क्या उत्पाद लंबे समय तक अपनी कार्यक्षमता बनाए रखता है? हम रिव्यूज के आधार पर इसकी पुष्टि करते हैं।

उपभोगता अनुभव: हम उपयोगकर्ताओं के रिव्यूज पर गौर करते हैं ताकि उत्पाद के सही प्रदर्शन और गुणवत्ता का पता चल सके। हम केवल उन रिव्यूज पर ध्यान देते हैं जो वास्तविक खरीदारों द्वारा दिए गए हैं। हम उत्पाद की खूबियों के साथ-साथ उसकी कमियों को भी बताते हैं ताकि आपको कोई परेशानी ना आए।

जरूरत और समाधान: हम हर उत्पाद के साथ 'बेस्ट फॉर स्मॉल स्पेस' या 'टॉप बजट' जैसे टैग जोड़ते हैं, ताकि आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सही चुनाव कर सकें। हम अलग-अलग श्रेणियों जैसे- बेस्ट ओवरऑल, बजट पिक, प्रीमियम च्वाइस और स्पेस सेवर कई अन्य के अनुसार अपनी जानकारी को पाठकों तक पहुंचाते हैं।