अष्टमी और नवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन हमारी खूबसूरत परंपराओं में से एक है। इस दिन नन्ही कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है और प्रेम व सम्मान के साथ उन्हें भोजन कराया जाता है। इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए क्यूट गिफ्ट भी बच्चियों को दिया जाता है जो उन्हें खुश करने में मदद करते हैं। यहां 5 ऐसे ही प्यारे तोहफों के विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप खूबसूरती से तैयार किए गए गिफ्ट पैक्स में डालकर नन्ही कन्याओं के लिए खुशी का छोटा-सा तोहफा बना सकते हैं। चाहे आप अष्टमी पर कन्या पूजन कर रहे हों या नवमी पर, एक प्यारा गिफ्ट पैक आपके इस पावन आयोजन में खुशियों का एक और रंग जोड़ सकता है।
देखें 5 प्यारे तोहफे यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
GURUJI Set of 12 Medium Size Fur Bags
अष्टमी हो या नवमी जब भी आप कन्या पूजन का विचार करेंगे तब बच्चियों के लिए रिटर्न गिफ्ट का प्लान बना सकते हैं। 12 सेट में आने वाला यह फ़र बैग एक ऐसा विकल्प रहेगा जो बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर सकता है। यह बैग बाहर से बहुत ही सॉफ्ट और फरी मटेरियल से बना होता है, जो दिखने में बेहद प्यारा और छूने में बहुत आरामदायक लगता है जिससे यह Gift For Girls कन्या पूजा में उपहार देने के लिए चुना जा सकता है। साथ ही, बच्चियां इसमें अपनी पेंसिल, इरेजर, क्रेयॉन या स्कूल की छोटी चीज़ें रख सकती हैं और पार्टी-फंक्शन में भी आराम से कैरी कर सकती हैं। यह बैग काफी लाइटवेट है जिससे छोटी उम्र की बच्चियां भी इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं। वहीं, इसमें सुरक्षित ज़िप लगी हुई है, जिससे अंदर रखी चीज़ें गिरेगी या खोएगी नहीं।
01
Navratri Kanya Pujan Gift Set, 12 Red Chunnis with 10 Floral Elastic Hairbands
हिंदू धर्म में कन्या पूजन के दौरान बालिकाओं को लाल चुनरी ओढ़ाना या भेंट करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसमन आपको 12 सेट लाल रंग की चुन्नी सेट मिल जाएगी जिसे आप आराम से बच्चियों को ओढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, इस गिफ्ट पैक में 10 फ्लोरल इलास्टिक हेयरबैंड दिए गए हैं जो अलग-अलग रंगों में मौजूद हैं। अक्सर दिए जाने वाले सामान्य खिलौनों या प्लास्टिक के सामान के मुकाबले हेयरबैंड बच्चियों के रोजमर्रा के इस्तेमाल में आते हैं जिससे यह एक आकर्षक और काम आने वाली भेंट बन सकते हैं। 12 चुनरी और 10 हेयरबैंड का यह कॉम्बिनेशन 8 से 10 कन्याओं के पूजन के लिए सही रहेगा।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
TEMPERIA (1 Pack - 14 Clips) Hair Clips for Girls Kids
छोटी बच्चियों को रंग-बिरंगे हेयर क्लिप काफी पसंद आते हैं। इसमें बच्चों को पसंद आने वाले प्यारे और रंग-बिरंगे डिज़ाइन्स जैसे कार्टून, फूल, बो, तितलियां आदि बने हुए हैं जिससे इसे Durga Ashtami या नवमी के कन्या पूजन के दौरान बच्चियों को गिफ्ट देने के लिए चुना जा सकता है। छोटी कन्याएं ऐसे क्यूट डिज़ाइन्स देखकर तुरंत खुश हो सकती हैं। इस एक ही पैकेट में 14 अलग-अलग हेयर क्लिप्स और पिन्स मिलते हैं जिससे कन्याओं को यह देखकर बहुत खुशी मिलेगी कि उन्हें केवल एक चीज नहीं, बल्कि पूरा एक सेट मिला है। बेबी गर्ल्स को ध्यान में रखकर बनाई गई ये क्लिप्स हल्की होती हैं और इनके किनारे सुरक्षित हैं, जिससे बच्चों के बालों या त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
03
MPK Perfect Stationery Gift Set with Unicorn Pouch
कन्या पूजन में आने वाली बच्चियां अक्सर इतने उम्र की होती हैं जो या तो स्कूल जा रही होती हैं या स्कूल जाने की शुरुआत करने वाली होती हैं। ऐसे में इस स्टेशनरी सेट को चुनना उनके लिए एक उपयोगी गिफ्ट बन सकता है। इसमें पढ़ाई-लिखाई के लिए जरूरी सभी मुख्य चीज़ें जैसे पेंसिल, स्केल, इरेजर और शार्पनर एक साथ मिलती हैं। साथ ही, यूनिकॉर्न डिज़ाइन की वजह से यह काफी रंगीन और क्यूट है जो छोटी बच्चियों को तुरंत ही आकर्षित कर सकती है। 12 सेट का यह पैक एक ही बार में सभी बच्चियों के लिए गिफ्ट देने में बहुत सुविधाजनक रहेगा और आपको बाजार से अलग-अलग गिफ्ट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पाउच डिजाइन में होने से सभी स्टेशनरी आइटम एक जगह सुरक्षित रहेंगे जिससे बच्चों की पेंसिल या इरेजर खोने का डर नहीं रहेगा।
04
Magic Providers Air Tight Kanjak Boxes Plastic Printed Bowl Set
सुंदर प्रिंट और रंग-बिरंगे डिजाइन में आने वाले ये डिब्बे नवरात्रि और कन्या पूजन के शुभ अवसर पर गिफ्ट देने के लिए बढ़िया विकल्प रहेंगे। अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन में आमतौर पर 9 कन्याओं और भैरव को पूजा के बाद उपहार दिए जाते हैं। 12 डिब्बों के इस सेट में एक ही बार में सभी बच्चों के लिए एक जैसा और सुंदर गिफ्ट आसानी से तैयार हो जाता है। इन डिब्बों में एयर-टाइट कैप होती है, जिससे इसमें रखा सामान या खाने-पीने की चीज़ें जैसे Durga Puja का प्रसाद, हलवा, चना, ड्राई फ्रूट्स या स्नैक्स लंबे समय तक ताज़ा रहेगी और नमी से सुरक्षित रहेगी। यह प्लास्टिक से बने होने के कारण काफी हल्के होते हैं, जिन्हें छोटे बच्चे आसानी से उठा और संभाल सकते हैं। साथ ही यह कांच या मिट्टी के बर्तनों की तरह आसानी से टूटते नहीं हैं।
05
अपनों के लिए खास की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।