बेडरूम को शुद्ध हवा से भर देंगे Indoor Plants, देखें स्नेक से लेकर एरिका पाम जैसे 5 पौधे

वातावरण में बढ़ते प्रदूषण के बीच स्वस्थ रहना है, तो कमरे में इनडोर प्लांट जरूर लगाएं। ये हवा की अशुद्धियों को साफ करके आपको स्वच्छ हवा प्रदान करते हैं। यहां स्नेक से लेकर जी-जी जैसे 5 बेहतरीन Indoor Plants देख सकते हैं।
बेडरूम के लिए इनडोर पौधे।
बेडरूम के लिए इनडोर पौधे।

दिन-प्रतिदिन वातावरण में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। हवा में धूल-गंदगी और अशुद्धियां इतनी बढ़ चुकी हैं कि घर के अंदर की हवा भी प्रदूषित होने लगी है। इसका सीधा प्रभाव आप सभी कि सेहत पर पड़ता है। घर की हवा को शुद्ध रखने का एक सबसे आसान और प्रभावी तरीका है Indoor Plants। स्नेक, जी-जी, मनी प्लांट, जेड प्लांट जैसे पौधे घर कि हवा को साफ और स्वच्छ रखने में आप सभी कि मदद कर सकते हैं। विशेष रूप से इन पौधों को बेडरूम में लगाने कि सलाह दी जाती है, ताकि सोते हुए रात भर आपको शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्राप्त होता रहे। ये सभी पौधे हवा में मौजूद प्रदूषक कणों को फिल्टर करते हैं और आप तक साफ और शुद्ध हवा पहुंचाते हैं। वहीं इन सभी पौधों को अधिक खाद और पानी की जरूरत नहीं होती, ये घर के अंदर साधारण देखभाल के साथ में बढ़ते रहते हैं। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।

 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Ugaoo Areca Palm Air Purifier Natural Live Plant

    अगर आपने अभी तक अपने घर में कोई भी इनडोर प्लांट नहीं लगाया है, तो एरिका पाम की खूबसूरत हरी पत्तियां आपके घर को ट्रॉपिकल हरा-भरा लुक दे सकती हैं। खासकर इन्हें अपने बेडरूम में लगाएं, इससे न केवल कमरा स्टाइलिश दिखता है बल्कि एरिका पाम प्रभावी रूप से हवा को साफ करने में भी मदद करता है। इस पौधे को लगाने से आपको ताजी और शुद्ध हवा प्राप्त होती है।

    कैसे करें देखभाल? 

    • एरिका पाम की देखभाल करना आसान है।, इसे ऐसी खिड़की के पास रखा जाए जहां से इन पर छनकर धूप आती हो। इन्हें अधिक पानी की जरूरत नहीं होती; जब इनकी मिट्टी सूख जाए तब ही पानी डालने की सलाह दी जाती है। गर्मियों और वसंत के मौसम में हर दो हफ्ते में इनमें सामान्य हाउसप्लांट फर्टिलाइजर डालें। 
    01
  • Kyari Golden Money Plant Indoor Live Plant

    गोल्डन मनी प्लांट जिसे पोथोस भी कहते हैं। यह सबसे कम देखभाल में लंबा चलने वाला पौधा है, जो न केवल देखने में आकर्षक है बल्कि आपके आस-पास कि हवा को साफ और शुद्ध रखने में भी मदद करता है। इस पौधे को खुशहाली, पॉजिटिव एनर्जी से भी जोड़ा जाता है। खासकर अगर आप भीड़-भाड़ वाले शहरों में रहते हैं और आपके घर के पास कम पेड़-पौधे हैं, तो इसे अपने बेडरूम में रख सकते हैं, यह पौधा कमरे के अंदर के वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करेगा।

    कैसे करें देखभाल? 

    • यह घर के अंदर उगाने के लिए सबसे आसान पौधों में से एक है। कम रोशनी, कभी-कभार पानी देने और घर के अंदर तापमान में बदलाव को भी आसानी से झेल सकता है। इसके साथ सेल्फ-वॉटरिंग पॉट आता है, जो मिट्टी में कई दिनों तक नमी बनाए रखता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Kyari Zamia ZZ Plant Indoor Live Plant

    Zamioculcas zamiifolia यानी ZZ प्लांट के बारे में तो आपने सुना होगा। इसमें सीधे तने होते हैं जिन पर मोटे, चमकदार, गहरे हरे रंग की पत्तियां लगी होती हैं। यह पौधा आपके कमरे में आसानी से बढ़ सकता है। इसे बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है। ZZ प्लांट घर के अंदर की हवा की अशुद्धियों को साफ करता है, जिससे ताजी और स्वस्थ हवा प्राप्त होती है। इससे सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और मन को शांत रखने में भी मदद मिल सकती है।

    कैसे करें देखभाल?

    • बहुत कम देखभाल में भी यह Indoor Plant लंबे समय तक चलता है। यह अपनी जड़ों में पानी जमा करके रखता है और लंबे समय तक बिना पानी के भी जीवित रह सकता है। इसका सेल्फ-वॉटरिंग पॉट मिट्टी में नमी बनाए रखता है, यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो अभी-अभी पौधे लगाना शुरू करना चाहते हैं। यह कमरे की कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है।
    03
  • Ugaoo Sansevieria Superba Green Snake Plant

    यह एक कम देखभाल वाला पौधा है, जिसके अनेकों फायदे हैं। इसे हवा को शुद्ध करने के लिए जाना जाता है। यह आपके कमरे में एक बेहतरीन नेचुरल एयर-प्यूरीफायर की तरह काम कर सकता है। कम धूप और पानी के बिना भी यह आराम से बढ़ता रहता है। यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे बेडरूम की हवा में ताजगी बनी रहती है और अच्छी नींद प्राप्त होती है।

    कैसे करें देखभाल?

    • स्नेक रेगिस्तान में रहने वाले पौधों की प्रजाति है, जिसे बेहद कम मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। अधिक पानी से पौधा खराब हो सकता है। इसे जितना नजरअंदाज किया जाए, यह पौधा उतनी तेजी से बढ़ता है।
    04
  • Kyari Good Luck Combo of 3 Indoor Plants

    बेडरूम के लिए पौधे चाहिए तो Kyari का यह 3 पौधों का सेट आपके लिए अच्छा रहेगा। ये सभी Indoor Plants हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं। इन्हें कमरे में साइड टेबल पर रखें या अपने अनुसार कमरे के किसी भी कोने में रखकर छोड़ दें, ये हवा को साफ करने में मदद करेंगे। इस सेट में गोल्डन मनी प्लांट, ग्रीन मनी प्लांट और जेड प्लांट हैं, ये सभी कम देखभाल में भी तेजी से बढ़ते हैं। इन लो-मेंटेनेंस पौधों के साथ सेल्फ-वाटरिंग पॉट आते हैं, यानी आपको रोजाना पानी देने की भी जरूरत नहीं होती।

    कैसे करें देखभाल?

    • इन सभी पौधों को बेहद कम मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। हालांकि, इन्हें बढ़ने के लिए रोशनी चाहिए होती है, इसलिए इन्हें खिड़की के पास या फिर कोई भी ऐसी जगह रखें जहां छनी हुई धूप आती हो। जेड प्लांट को हफ्ते में एक दिन धूप जरूर दिखाएं। कम पानी और खाद के साथ भी ये सभी पौधे अच्छे चलते हैं।
    05

साज-सज्जा की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बेडरूम में इनडोर पौधे लगाने के क्या फायदे हैं?
    +
    बेडरूम में इनडोर प्लांट लगाने से कमरे के अंदर की प्रदूषित हवा को साफ और स्वच्छ रखने में मदद मिलती है। ये पौधे हवा में मौजूद धूल, गंदगी और हानिकारक प्रदूषक कणों को फिल्टर करते हैं।
  • बेडरूम के लिए कौन-कौन से इनडोर प्लांट प्रभावी माने जाते हैं?
    +
    स्नेक प्लांट, एरिका पाम, जी-जी प्लांट, पोथोस जैसे पौधे हवा की अशुद्धियों को दूर करने में मदद करते हैं।
  • क्या इनडोर प्लांट्स को बहुत अधिक खाद या पानी देने की आवश्यकता होती है?
    +
    नहीं, घर के अंदर लगाए जाने वाले पौधों को अधिक खाद या पानी की आवश्यकता नहीं होती। इन पौधों को कम पानी चाहिए होता है, इसलिए पानी देने से पहले इनकी मिट्टी जरूर देखें। मिट्टी सूखी हो तभी पानी डालें।
  • एरिका पाम पौधे की देखभाल कैसे करें?
    +
    यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है। इसकी देखभाल भी आसान है। इसे ऐसी खिड़की के पास रखें जहां से इस पर छनकर धूप आती हो। पानी डालने का नियम याद रखें, जब गमले की मिट्टी सूख जाए तभी पानी दें।