Shilky Shaurya

मुजफ्फरपुर (बिहार) की रहने वाली शिल्की शौर्या एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जो मार्च 2025 से जागरण स्मार्ट-च्वाइस के लिए लिख रही हैं। प्रतिष्ठित संस्थान IIMC (भारतीय जन संचार संस्थान) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा धारक शिल्की के पास कंटेंट राइटिंग और पॉलिटिकल रिसर्च (ETG Research) को मिलाकर कुल 3 वर्षों का अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज में है। वह उत्पादों का गहन विश्लेषण और अध्ययन करने के बाद ही अपनी राय साझा करती हैं, ताकि पाठकों को खरीदारी का सटीक निर्णय लेने में मदद मिल सके। किताबी रुचि और खोजी प्रवृत्ति के कारण वे साहित्य और विभिन्न श्रेणियों की पुस्तकों पर भी जानकारीपूर्ण लेख लिखती हैं। इसके अलावा इन्हें घूमने और नई-नई संस्कृति के बारे में जानने और खाना बनाने का भी काफी शौक है।
- Location: Noida, Uttar Pradesh
- Area of expertise: Tech, Gadgets and Lifestyle









