फैंसी जरी वर्क वाले लेटेस्ट Blouse Design के साथ साधारण-सी साड़ी को मिलेगा शाही अंदाज!

अगर आप अपने ट्रेडिशनल लुक में स्टाइल के साथ-साथ रॉयल लुक का तड़का जोड़ना चाहती हैं, तो ट्रेंड में चल रहे जरी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज डिज़ाइन आपके लिए बेहतर विकल्प रहेगा। अपने फैंसी स्टाइल और गोल्डन जरी के साथ फ्लोरल, पत्ती, मोर और पारंपरिक काम की वजह से यह आपको आकर्षक दिखा सकता है।
जरी वर्क वाले ब्लाउज डिजाइन
जरी वर्क वाले ब्लाउज डिजाइन

एक खूबसूरत ब्लाउज पूरी साड़ी के लुक को ऐसा निखार सकता है कि हर किसी की नजर बस आप पर ठहर जाएगी। जी हां, साड़ी के साथ पारंपरिक लुक केवल ज्वेलरी के साथ ही नहीं निखरता है बल्कि ब्लाउज की भी उतना ही महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। आजकल फैंसी जरी एम्ब्रॉयडरी वाले लेटेस्ट Blouse डिज़ाइन महिलाओं के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। जरी की बारीक कढ़ाई, चमकदार धागों और खूबसूरत पैटर्न का कॉम्बिनेशन ब्लाउज को बेहद रॉयल और आकर्षक लुक देने का काम करता है। चाहे शादी का खास मौका हो, त्योहार हो या कोई पारिवारिक समारोह, ये ब्लाउज सिल्क, बनारसी और डिजाइनर साड़ियों के साथ शानदार लगेगा और आपकी साधारण साड़ी को भी आकर्षक बना देगा।

देखें 5 खूबसूरत डिजाइन के विकल्प यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Maggam Aari Hand Made Heavy Work Blouse Piece

    अपनी साड़ी से मैच करने के लिए एक डिजाइनर ब्लाउज ढूंढ रही हैं, तो आरी वर्क वाले इस ब्लाउज पीस को चुना जा सकता है। 1 मीटर के कपड़े में आने वाले इस पीस को आप अपनी पसंद के डिजाइन के अनुसार सिलवा सकती हैं। सिल्क बलेंड मटेरियल से बने होने की वजह से इसमें प्राकृतिक चमक मौजूद होती है और यह भारी काम को आसानी से संभाल सकता है। जरी के बारीक काम की वजह से यह शादी-ब्याह और त्योहारों वाले दिनों में आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा।

    किस साड़ी के साथ रहेगा सही?

    • अगर आपकी साड़ी पर ज़्यादा काम नहीं है, यानी कोई प्लेन सिल्क की साड़ी अगर पहन रही हैं यह ब्लाउज काफी बढ़िया लगेगा और पूरे लुक को निखारने का काम करेगा।
    01
  • Vertrouwen Saree Blouse with Gold Zari Embroidery

    डार्क वाइन रंग में आने वाला यह ब्लाउज रेडिमेड डिजाइन में आता है जिससे आपको इसे अलग से सिलवाने का कोई झंझट नहीं होगा। साथ ही, इसमें इनर पैड कप भी दिया गया है जो आपको सुरक्षित फिट और आराम देने में मदद करेगा। गोल्ड जरी एम्ब्रॉयडरी के काम वाला यह Latest Blouse Design आपको पारंपरिक लुक देने में मदद करेगा। इसमें बने हुए स्वीटहार्ट नेक डिजाइन और कोहनी तक की आस्तीन काफी शाही लुक देते हैं। 

    किस साड़ी के साथ रहेगा सही?

    • इस ब्लाउज में गोल्ड जरी का काम किया है और डार्क वाइन ब्लाउज के साथ पूरी गोल्डन साड़ी काफी सुंदर लगेगी। आप गोल्डन सिल्क या बनारसी साड़ी चुन सकती हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sumaira Tex Women's Golden Zari Embroidery Work with Heavy Maggam Work Multicolor Blouse

    क्या आप इस त्योहार के सीजन में सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो सिर्फ साड़ी और ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर ब्लाउज भी इसके लिए काफी जरूरी रहेगा। इसमें आरी और मग्गम वर्क के साथ गोल्डन जरी धागों का बारीक काम किया गया है, जो इसे शादियों और त्योहारों के लिए एकदम सही चॉइस बना सकता है। गोल्डन जरी के साथ-साथ मल्टीकलर वर्क होने के कारण यह ब्लाउज कई अलग-अलग रंगों की साड़ियों के साथ मैच हो जाएगा। यह रेडीमेड है लेकिन एडजस्टेबल फिटिंग में आता है जिसे आप अपने साइज़ के हिसाब से फिट कर सकती हैं।

    किस साड़ी के साथ रहेगा सही?

    • डार्क ब्लू और गोल्डन जरी के काम वाले इस ब्लाउज को आप पीले या सुनहरे रंग की चंदेरी या टिशू सिल्क साड़ी के साथ पहनने के लिए चुन सकती हैं।
    03
  • Women's Vichitra Silk Saree Blouse

    सिल्क फैब्रिक से बना हुआ यह ब्लाउज पहनने में काफी आरामदायक होता है जिससे आप इसे लंबे समय तक पहने रह सकती हैं। Silk की वजह से यह त्योहारों और शादी वाले घरों में दूर से ही चमकने का काम करता है। आपको बता दें, इस पर बारीक जरी का काम किया गया है, जो Blouse Design को हैवी एथनिक लुक देने का काम करता है। वहीं, इसके पीछे की तरफ दिए गए डोरी में फैंसी लटकन दिए गए हैं, जो बैक डिजाइन को ट्रेंडी और आकर्षक बनाते हैं। साथ ही, वी-शेप नेकलाइन गले और कॉलरबोन को खूबसूरत दिखाने में मदद करती है और पफ स्लीव पीछे के साथ ओपन बैक डिजाइन इसे स्टाइलिश बनाता है।

    किस साड़ी के साथ रहेगा सही?

    • चूंकि यह ब्लाउज लाल रंग में आता है इसलिए इसे आप बॉटल ग्रीन या प्लेन गोल्डन बनारसी साड़ी सिल्क, कांजीवरम, चंदेरी या सिल्क साड़ियों के साथ पहन सकती हैं।
    04
  • Vihu Fashion women's embroidery handwork thread zari stone work readymade blouse

    जल्दबाजी में आप भी अपना ब्लाउज सिलवाना भूल गई? तो अब चिंता छोड़िए और चुनिए इस रेडिमेड ब्लाउज को जो हरे रंग में मौजूद है। जिसे आपको सिलवाने का कोई झंझट नहीं होगा और हुक एंड आई क्लोजर की वजह से इसे आराम से पहना जा सकता है। हाफ स्लीव में आने वाले इस ब्लाउज पर गोल्डन धागों का काम किया गया है और साथ ही छोटे-छोटे स्टोन लगे हुए हैं जो दूर से चमकने का काम करेंगे। साथ ही, हेवी वर्क की वजह से यह प्लेन साड़ी को भी आकर्षक बना देगी।

    किस साड़ी के साथ रहेगा सही?

    • जरी वर्क होने के कारण यह कांजीवरम, बनारसी या चंदेरी सिल्क साड़ी के साथ सबसे बेहतरीन लगेगा। पीले या ऑफ-व्हाइट रंग के नेट या ऑर्गेंजा साड़ी के साथ भी यह खूबसूरत लगेगा।
    05

इन्हें भी पढ़ें 

स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फैंसी जरी ब्लाउज डिज़ाइन क्या है और यह क्यों इतना लोकप्रिय है?
    +
    फैंसी जरी ब्लाउज डिजाइन ऐसे ब्लाउज होते हैं जिन पर सुनहरी या सिल्वर जरी के धागों से खूबसूरत कढ़ाई की जाती है। इनमें फूल, पत्तियां, मोर, बेल-बूटे और पारंपरिक मोटिफ्स जैसे डिज़ाइन बनाए जाते हैं। ये अपनी चमक और पारंपरिक सुंदरता के कारण शादी-पार्टियों में बेहद लोकप्रिय हैं।
  • जरी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज किन साड़ियों के साथ पहना जा सकता है?
    +
    जरी वर्क वाला ब्लाउज बनारसी, सिल्क, कांजीवरम, जॉर्जेट और डिजाइनर साड़ियों के साथ आसानी से पहना जा सकता है। गोल्डन जरी वाला ब्लाउज खासकर बनारसी और सिल्क साड़ियों के साथ बहुत सुंदर लगता है, जबकि सिल्वर जरी को हल्के या पेस्टल रंग की साड़ियों के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
  • शादी और पार्टी के लिए कौन-सा Zari Blouse डिज़ाइन अच्छा रहता है?
    +
    शादी और पार्टी के लिए हैवी जरी वर्क, मोटिफ एम्ब्रॉयडरी, डीप नेक या बैक डिज़ाइन वाले ब्लाउज आकर्षक विकल्प हो सकते हैं। अगर साड़ी पहले से काफी हैवी है, तो ब्लाउज पर कम कढ़ाई रखना पूरे लुक को आकर्षक बना सकता है।
  • क्या जरी वर्क वाले ब्लाउज को लहंगे के साथ पहना जा सकता है?
    +
    जरी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज लहंगे के साथ भी पहना जा सकता है। खासकर ट्रेडिशनल या ब्राइडल लहंगे के साथ मैचिंग जरी वर्क वाला ब्लाउज खूबसूरत लगता है। ब्लाउज के रंग और कढ़ाई को लहंगे की बॉर्डर या दुपट्टे से मैच करने पर पूरा आउटफिट बढ़िया दिखेगा।