Shardiya Navratri 2026 की शान, इन चंदेरी सिल्क साड़ियों से बढ़ाएं अपनी रौनक!

Shardiya Navratri 2026 नजदीक है और ऐसे में अगर आप कुछ पारंपरिक, हल्का और आकर्षक पहनना चाहती हैं, तो चंदेरी सिल्क साड़ियां खास आपके लिए ही बनी हैं। इनकी हल्की बनावट आराम से भरा एहसास देती है और साथ ही खूबसूरत बुनाई व शाही चमक ट्रे़डिशनल लुक को निखारती है।
शारदीय नवरात्रि 2026 के लिए ट्रेडिशनल चंदेरी सिल्क साड़ियां
शारदीय नवरात्रि 2026 के लिए ट्रेडिशनल चंदेरी सिल्क साड़ियां

Shardiya Navratri 2026 की शुरूआत 11 अक्टूबर रविवार से होने जा रही है। 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना होती है। इसका समापन 20 अक्टूबर, मंगलवार को विजयादशमी (दशहरा) के साथ होगा। अगर आप इस पावन मौके पर कुछ पारंपरिक मगर आरामदायक पहनना चाहती हैं, तो चंदेरी सिल्क साड़ी को आजमा सकती हैं। चंदेरी सिल्क साड़ी अपनी महीन बुनाई, हल्की बनावट और शाही चमक के लिए जानी जाती है, जो इसे नवरात्रि जैसे त्योहारों के लिए एकदम सही बनाती है। यह न केवल आराम प्रदान करती है, बल्कि इसकी पारंपरिक डिजाइन और सांस्कृतिक विरासत इसे उत्सव के माहौल के लिए आदर्श बनाती है। 2026 की नवरात्रि में, चंदेरी साड़ी पहनकर आप परंपरा और आधुनिकता का शानदार तालमेल पा सकती हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Pandadi Saree Women Pure Chanderi Silk Saree

    प्योर चंदेरी सिल्क से बनी यह खूबसूरत साड़ी नवरात्रि 2026 के लिए बहुत ही आरामदायक रहने वाली है। पीले रंग में आने की वजह से इसे आराम से मंदिर जाने या फिर पूजा और हवन में बैठने के लिए भी पहना जा सकता है। इसका ब्लाउज भी प्योर चंदेरी सिल्क से बना है, जो बढ़िया फिटिंग देता है और त्वचा पर चुभता भी नहीं है। 5.5 मीटर लंबी इस साड़ी के साथ 0.8 मीटर लंबा मैचिंग ब्लाउज पीस मिलता है। इस सिल्क साड़ी पर खूबसूरत गोल्डन ज़री वर्क किया गया है, जो त्योहार के लिए परफेक्ट है।

    कौन-सी ज्वेलरी पहनें?

    कानों में लंबे गोल्डन झुमके पहनें। इसके लिए स्टोन, कुंदन या फिर मैटेलिक फिनिश वाले डिजाइन अच्छे रहेंगे। हाथों में मैचिंग चूड़ियां या फिर गोल्डन कंगन बढ़िया रहेंगे, साथ ही आप एक बड़ी अंगूठी भी पहन सकती हैं।

    01
  • Yashika Women's Chanderi Floral Digital Print Chandheri Saree

    अगर आप शारदीय नवरात्रि पर कुछ पारंपरिक मगर मॉडर्न लुक देने वाला पहनना चाहती हैं, तो यह फ्लोरल प्रिंट साड़ी आपके लिए बढ़िया रहेगी। इस प्रिंटेड साड़ी के पल्लू में धागों से बने लटकन भी दिए गए हैं, जो पहनने पर लुक को और भी निखारते हैं। यह साड़ी और ब्लाउज चंदेरी सिल्क से बने हैं, जो कि घंटों चलने वाली पूजा के दौरान या मंदिर जाने के लिए भी आरामदायक रहते हैं। इसमें बेज के दो अलग-अलग शेड के साथ ही एक चीकू रंग का विकल्प भी उपलब्ध है।

    कौन-सी ज्वेलरी पहनें?

    इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड मल्टीकलर इयररिंग्स पहनकर आप फ्लोरल प्रिंट साड़ी लुक को आकर्षक बना सकती हैं। इसके अलावा हाथों में गोल्डन मैटेलिक फिनिश चूड़ियां और व्हाइट मोती वाली अंगूठी शानदार दिखेगी।

    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Yashika Women Chanderi Silk Solid Lace Boder Saree

    हरे रंग की इस सुंदर साड़ी को 100% चंदेरी सिल्क से बनाया गया है, जिसकी शानदार चमक आपके फेस्टिव लुक को बहुत ही खूबसूरत बना सकती है। इसमें हरे के अलावा एक बेज रंग का विकल्प भी मिल जाएगा। यह सिल्क साड़ी Shardiya Navratri 2026 के लिए परफेक्ट है, क्योंकि इसमें फेस्टिवल स्टाइल को निखारने वाला पतला और कंट्रास्ट रंग का बॉर्डर दिया गया है। साड़ी के पल्लू में बॉर्डर से मेल खाते हुए लटकन लगे हैं और यह चंदेरी साड़ी कंट्रास्ट ब्लाउज पीस के साथ आती है।

    कौन-सी ज्वेलरी पहनें?

    यह साड़ी कुंदन झुमकों और नेकपीस के साथ काफी बेहतरीन दिखेगी। इसके लिए कानों में ड्रॉप इयररिंग्स और गले में पतला नेकलेस पहना जा सकता है। वहीं, मैचिंग वेलवेट चूड़ियां आपके ट्रेडिशनल लुक को पूरा करेंगी।

    03
  • Yashika Women's Chanderi Silk Floral Printed Saree

    यह प्रिंटेड साड़ी 5.25 मीटर की लंबाई में आती है और इसके साथ 0.75 मीटर लंबा मैचिंग ब्लाउज पीस मिलता है। इसका हल्का और आरामदायक चंदेरी सिल्क मटेरियल इसे त्योहार पर पहनने के लिए अच्छा बनाता है, ताकी आप बिना किसी परेशानी के पूजा में बैठ सकें और मां दुर्गा की अराधना कर सकें। नवरात्रि पर इस साड़ी का मल्टीकलर प्रिंट भी काफी खूबसूरत दिखेगी, जिसे दुर्गा पूजा में भी पहना जा सकता है। इसमें अलग-अलग रंगों से चौड़ी पट्टियों वाला मॉडर्न प्रिंट किया गया है।

    कौन-सी ज्वेलरी पहनें?

    इस चंदेरी सिल्क साड़ी के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमकियां, नोज़पिन और अंगूठी पहनें। हाथों में आप गुलाबी या पीली रंग की चूड़ियां पहन सकती हैं, जो कि साड़ी के प्रिंट को कॉम्पलीमेंट करेंगी।

    04
  • KISHORI Women's Pure Chanderi Silk Print Booti Pattern Chanderi Silk Saree

    इस साड़ी का ग्रे और पिंक रंग का कॉम्बीनेशन देखने में बहुत ही प्यारा लगता है और 2026 की नवरात्रि में आपको एक सुंदर पारंपरिक लुक भी देगा। इसमें मिलने वाला प्रिंटेड बूटी पैटर्न ट्रेडिशनल मौकों पर बहुत सुंदर दिखता है और साथ ही लुक को ज्यादा भड़कीला नहीं दिखाता है। 5.5 मीटर लंबाई वाली इस प्रिंटेड साड़ी को चंदेरी सिल्क से बनाया गया है, जिसके साथ 1 मीटर का सफेद रंग वाला मैचिंग ब्लाउज पीस भी दिया गया है। ब्लाउज में कोई भी प्रिंट या वर्क नहीं है, जिससे एक संतुलित स्टाइल मिलता है।

    कौन-सी ज्वेलरी पहनें?

    प्रिंटेड डिजाइन वाली यह साड़ी मैटेलिक या फिर ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स के साथ स्टाइल करें। आप हाथों में सिर्फ कंगन या फिर चूड़ियों का सेट पहन सकती हैं। इसके अलावा गले में एक पतला चोकर डाला जा सकता है।

    05

स्टाइल स्ट्रीट पर देखें फैशन से जुड़ी अन्य जानकारियां।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • शारदीय नवरात्रि कब है?
    +
    साल 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी और इसका समापन 20 अक्टूबर, मंगलवार को विजयादशमी के साथ होगा।
  • नवरात्रि के लिए कौन से रंग की चंदेरी सिल्क साड़ी सबसे अच्छी रहेगी?
    +
    नवरात्रि के लिए पारंपरिक लाल, मरून, हरा, पीला, और नीला रंग बहुत शुभ माने जाते हैं। आप पेस्टल शेड्स जैसे गुलाबी या हल्का नीला भी चुन सकती हैं जो आधुनिक और सुंदर लगते हैं।
  • शारदीय नवरात्रि 2026 में चंदेरी सिल्क साड़ी क्यों पहननी चाहिए?
    +
    चंदेरी सिल्क साड़ी अपनी हल्की बनावट, शाही चमक और पारंपरिक बुनाई के कारण नवरात्रि जैसे शुभ अवसरों के लिए एकदम सही है। यह आपको आरामदायक रखते हुए एक भव्य और पारंपरिक रूप देती है।
  • चंदेरी सिल्क साड़ी को नवरात्रि के विभिन्न दिनों के लिए कैसे स्टाइल करें?
    +
    आप इसे नवरात्रि के हर दिन के लिए अलग-अलग रंगों और डिज़ाइनों में चुन सकती हैं। इसे पारंपरिक गहनों, जैसे झुमके और चूड़ियों के साथ पहनें, और एक मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर करें।
  • असली चंदेरी सिल्क साड़ी की पहचान कैसे करें?
    +
    असली चंदेरी सिल्क बहुत हल्का, पारदर्शी और महीन होता है। इसमें एक अनूठी चमक होती है और अक्सर इसमें पारंपरिक रूपांकन जैसे मोर, फूल या सिक्के बुने होते हैं। साड़ी के किनारों पर हाथ से बुनाई का काम अक्सर दिखाई देता है।