Gold प्लेटेड लाइटवेट Jhumki से रोजाना के लुक को बनाएं खास, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन!

अगर आप ऐसी ज्वेलरी पसंद करती हैं, जो कम मेहनत में आपके लुक को निखार दे, तो हल्की गोल्ड-प्लेटेड झुमकियां आपके रोजाना के कलेक्शन का खूबसूरत हिस्सा बन सकती हैं। इन्हें ऑफिस से लेकर बाजार जाने के लिए भी महिलाएं आसानी से पहन सकती हैं।
गोल्ड-प्लेटेड लाइटवेट झुमकी डिजाइन
गोल्ड-प्लेटेड लाइटवेट झुमकी डिजाइन

अगर आप रोज पहनने के लिए ऐसी इयरिंग ढूंढ रही हैं, जो देखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ वजन में भी हल्की हो, तो गोल्ड-प्लेटेड झुमकियां बेहतरीन विकल्प रहेंगी। इन झुमकियों के खूबसूरत और नाजुक डिज़ाइन ऑफिस, कॉलेज या रोजमर्रा की आउटिंग के लिए बढ़िया रहते हैं। हल्का वजन होने की वजह से इन Jhumki को लंबे समय तक पहनने पर भी ज्यादा परेशानी महसूस नहीं होगी। वहीं, गोल्ड-प्लेटेड फिनिश इन्हें एक सुंदर और आकर्षक लुक दे सकती है। छोटे ट्रेडिशनल पैटर्न से लेकर मॉडर्न और मिनिमल डिज़ाइन तक, आजकल झुमकियों में कई तरह के विकल्प उपलब्ध हैं। आप इन्हें कुर्ती, साड़ी, सूट या फिर वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं।

देखें 5 खूबसूरत झुमकियों के डिजाइन यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • AccessHer Traditional Oxidised Golden Jhumka Earrings

    वही पुराने डिजाइन वाले झुमके पहन कर बोर हो चुकी हैं, तो चुनिए इस आकर्षक डिजाइन में आने वाले इयरिंग को। बता दें, इन झुमकों में पारंपरिक अफगानी ज्वेलरी की झलक देखने को मिलती है। इसका एथनिक और आर्टिस्टिक लुक इसे साधारण इयररिंग्स से अलग बनाता है। इसमें बना नक्काशीदार पैटर्न पारंपरिक और इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़ों पर खूब जचेगा। गोल्ड प्लेटेड होने की वजह से यह बिल्कुल असली सोने जैसा चमक दे सकता है। अक्सर भारी झुमके रोज पहनने में आरामदायक नहीं होते, लेकिन छोटा साइज में होने के कारण कान पर भारी नहीं लगेग और इसे दिनभर आसानी से पहना जा सकता है। 

    खास बातें 

    • मटेरियल - ब्रास 
    • वजन - 30 ग्राम 
    • इयरिंग टाइप - अफगानी इंस्पायर्ड झुमका
    01
  • MEENAZ Hoop bali Jhumki Jhumka Earrings for Women

    सोने के बढ़ते दाम की वजह से असली गोल्ड इयरिंग लेना मुश्किल लग रहा है? तो 1 ग्राम गोल्ड फिनिश वाले गोल्ड प्लेटेड इस झुमकी को चुन सकती हैं, जो असली सोने की तरह दिखती है। जिससे भारी खर्च किए बिना आपको एक प्रीमियम एथनिक लुक मिल सकता है। इस Jhumka Designs में पारंपरिक दक्षिण भारतीय टेंपल डिजाइन और सुंदर मोर का डिज़ाइन बना हुआ है, जो साड़ी, लहंगे या पारंपरिक ड्रेस के साथ बहुत आकर्षक और रॉयल लुक देने में मदद करेगा। वहीं, ब्रास और कॉपर से बने होने की वजह से यह लंबे समय तक टिकाऊ, मजबूत और रोजमर्रा या त्योहारों में पहनने योग्य माना जाता है। इसमें आरामदायक और सुरक्षित स्क्रू-बैक क्लोजर दिया गया है, जिससे यह कान से गिरेगी नहीं।

    खास बातें 

    • मटेरियल - येलो गोल्ड 
    • जेम टाइप - नो जेमस्टोन 
    • वजन - 50 ग्राम
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Shining Jewel - By Shivansh Women's Gold Plated Medium Traditional Hook Jhumki

    अगर आपको रोजाना भारी और बड़े झुमके पहनना पसंद नहीं है, तो मीडियम साइज में आने वाले इस झुमके को चुना जा सकता है। दिखने में हैवी और ट्रेडिशनल होने के बावजूद, ये झुमकी वजन में हल्की हैं और साथ ही, यह न तो बहुत छोटी हैं कि नजर न आएं और न ही बहुत बड़ी है जो असहज महसूस कराएं। आपको बता दें, इस पर उच्च गुणवत्ता वाली गोल्ड प्लेटिंग की गई है, जो इसे असली सोने के आभूषण जैसा चमक और शाही लुक देने में मदद करती है। यह झुमकी पारंपरिक भारतीय आभूषण शैली पर आधारित है। इसमें नीचे लटकती हुई छोटी-मोटी लटकन दी गई हैं, जो हर तरह के ट्रेडिशनल वियर जैसे साड़ी, लहंगा या अनारकली सूट के साथ बेहद शानदार लुक दे सकती है।

    खास बातें 

    • मटेरियल - ब्रास 
    • जेम टाइप - नो जेमस्टोन
    • इयरिंग टाइप - 30 ग्राम
    03
  • Shreyadzines Traditional Temple Jewellery 18k Gold Polish Ghungroo Jhumka

    कानों में छोटी बालियां पहनना भला किस महिला को नहीं पसंद। हल्के वजन के साथ बनी हुई यह बाली रोजाना सूट-साड़ी के साथ आराम से पहनी जा सकती है जो साधारण-से लुक में भी चार चांद लगाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस पर 18-कैरेट गोल्ड की प्रीमियम पॉलिश दी गई है, जो इसे असली सोने जैसी चमक देती है। साथ ही, इसमें पारंपरिक मीनाकारी का सुंदर काम किया गया है, जो इस Gold Jhumka को रंगीन और मनमोहक बनाता है। वहीं, झुमकी के नीचे लटके हुए छोटे-छोटे घूंघरू इसे एक क्लासिक और झंकार भरा ट्रेडिशनल टच देने में मदद करते हैं, जो चलते या डांस करते समय बहुत खूबसूरत लगते हैं।

    खास बातें 

    • मटेरियल - ब्रास 
    • वजन - 50 ग्राम 
    • इयरिंग टाइप - बाली झुमका
    04
  • Gold Plated Jhumka Hoop Earrings for Women

    पारंपरिक झुमका और क्लासिक बाली स्टाइल के कॉम्बिनेशन में आने वाली यह झुमकी ट्रेडिशनल से लेकर इंडो-वेस्टर्न आउट्फिट के साथ भी बढ़िया तरीके से मेल खा सकती है। दिखने में भले ही यह भारी लगती है लेकिन मात्र 5 ग्राम की होने की वजह से इसे आप रोजाना पहन सकती हैं। वहीं, इन पर उच्च गुणवत्ता वाली गोल्ड प्लेटिंग की गई है, जिससे इन्हें असली सोने जैसा चमकदार लुक मिलता है। यह प्लेटिंग ज्वेलरी को लंबे समय तक नया और चमकदार बनाए रखने में मदद करती है। साथ ही, झुमके के निचले हिस्से में छोटे-छोटे घुंघरू लगे हुए हैं जो इसे और अधिक आकर्षक बनाने में मदद कर रहे हैं।

    खास बातें 

    • मटेरियल - ब्रास  
    • जेम टाइप - नो जेमस्टोन 
    • वजन - 5 ग्राम
    05

इन्हें भी पढ़ें 

स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या गोल्ड-प्लेटेड वाली झुमकियां रोज पहनने के लिए अच्छी होती हैं?
    +
    गोल्ड-प्लेटेड वाली हल्की झुमकियां रोज पहनने के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। इनका वजन कम होने के कारण इन्हें ऑफिस, कॉलेज या रोजमर्रा की आउटिंग में लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है। साथ ही, इनकी सुनहरी फिनिश साधारण लुक में भी खूबसूरत चमक जोड़ने का काम करती है।
  • डेली वियर के लिए किस तरह की झुमकी चुननी चाहिए?
    +
    रोज पहनने के लिए छोटी या मीडियम साइज की हल्की झुमकियां बेहतर रहती हैं। बहुत भारी या बड़े डिज़ाइन की बजाय सिंपल, मिनिमल और आरामदायक पैटर्न चुनना सही रहेगा। ऐसी झुमकियां पारंपरिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ आसानी से पहनी जा सकती हैं।
  • क्या गोल्ड-प्लेटेड झुमकियां ऑफिस में पहनी जा सकती हैं?
    +
    देखा जाए तो, ऑफिस के लिए छोटे और एलिगेंट गोल्ड-प्लेटेड झुमकी डिज़ाइन्स काफी अच्छे लगते हैं। ये आपके लुक को ज्यादा चमकदार बनाए बिना एक प्रोफेशनल टच देने में मदद करते हैं।
  • गोल्ड-प्लेटेड झुमकियों को लंबे समय तक कैसे खूबसूरत रखा जा सकता है?
    +
    झुमकियों को नमी, परफ्यूम, हेयरस्प्रे और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से दूर रखना चाहिए। पहनने के बाद उन्हें मुलायम और सूखे कपड़े से हल्के हाथों से साफ करके किसी सूखी जगह या ज्वेलरी बॉक्स में रखना बेहतर होता है। इससे उनकी फिनिश को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।