भारत में शादी हो, रिसेफ्शन हो या कोई भी फेस्टिवल हो, साड़ी महिलाओं का पसंदीदा अटायर होता है। ऐसे में South Indian Sarees और उनका ट्रेडिशनल लुक नॉर्थ-इंडिया समेत भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाली महिलाओं को अच्छा लगता है। सोशल मीडिया पर भी उत्तर भारत की महिलाओं को साउथ इंडियन साड़ी पहने देखा जाता है। दरअसल, अब दक्षिण भारत की खास साड़ियां एक रीजन तक सीमित नहीं रह गई हैं बल्कि पैन इंडिया में मशहूर हैं। नीचे हमने आपको दक्षिण भारत के सभी राज्य; Tamil Nadu, Karnataka, Kerala, Telangana और Andhra Pradesh की साड़ियों के विकल्प दिए हैं। इन राज्यों की साड़ियां अपने फैब्रिक, पैटर्न और यूनिक डिजाइन के कारण काफी मशहूर हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ें जागरण स्मार्ट चॉइस पर।
Kanchipuram Pure Silk Saree Original Golden Zari Intricate Jacquard Heritage
कांचीपुरम या कांजीवरम साड़ी Tamil Nadu की खासियत है। ये साड़ी प्योर मलबरी सिल्क से बनी होती है। इस पर चांदी या सोने का जरी वर्क किया जाता है। तमिलनाडु का कांचीपुरम प्राचीन द्रविड़ शैली वाले मंदिर के साथ-साथ दुनियाभर में हाथ से बुनी गई कांचीपुरम सिल्क साड़ियों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। ऐसे में अगर आप अपनी इंगेजमेंट या रोके के लिए असली Kanjeevaram Saree ढूंढ रही हैं तो आपको अमेजन पर सिल्क मार्क सर्टिफिकेशन के साथ मिल जाएगी।
क्यों खास है?
- जानकारी के मुताबिक Mulberry सिल्क को रेशम की रानी माना जाता है। प्रीमियम क्वालिटी की इन सिल्क से बनी साड़ी काफी मजबूत होती है।
- इस सिल्क का मल्टी-टोनर शिमर लाइट या सूरज की रोशनी में ग्लॉसी शाइन देता है।
स्टाइलिंग टिप्स
- आप कांचीपुरम को गोल गले वाले कॉन्ट्रास्टिंग ब्रोकेड ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।
- साथ में टेंपल ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
01
VELUIC VASTRA Womens Mysore Crepe Silk Zari hathi Border Woven Saree
भारतीय राज्य कर्नाटक की बात करें तो मैसूर सिल्क की साड़ियां खास हैं। ऐसे में आप Mysore Crepe सिल्क की साड़ी की साड़ी का चयन सकते हैं। हालांकि, असली मैसूर सिल्क की साड़ी को KSIC सर्टिफिकेट मिला होता है। गौरतलब है कि सिल्क की ये साड़ियां लाइटवेट होती हैं।
क्यों खास है?
- प्लेन सिल्क साड़ी के साथ छोटे Jacquard बॉर्डर वाली यह साड़ी आप शादी या पार्टी में पहन सकती हैं।
- हैंडलूम वोवन साड़ी पहनने के बाद काफी एलिगेंट लुक देती है।
स्टाइलिंग टिप्स
- इस साड़ी को आप कोहनी तक के लेंथ वाले चिक पफ-स्लीव डिजाइन ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।
- आप इनके साथ क्लासिक झुमका पहन सकती हैं और बालों में गजरा लगा सकती हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Traditional Kerala Kasavu Saree with Gold Border
अगर आपने साल 2013 में आई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म देखी है और दीपिका के किरदार यानी मीनाम्मा के लुक पर ध्यान दिया है तो आपने एक्ट्रेस को व्हाइट और गोल्डन कलर की साड़ी पहने भी देखा होगा। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई साड़ी का लुक Kerala की कसावु साड़ी से इंस्पायर्ड है। अगर आप भी ऐसी ही साड़ी लेना चाहती हैं तो अमेजन पर SARADA हैंडलूम स्टोर पर मौजूद पारंपरिक केरल Kasavu साड़ी को चुन सकती हैं।
क्यों खास है?
- क्रीम कलर की इस हैंडलूम साड़ी के गोल्डन जरी बॉर्डर पर ऑथेंटिक डिटेलिंग देखने को मिलेगी।
- पल्लू पर लगे सुनहरी लटकन इसके रिच गोल्डन स्ट्रिप्ड पैटर्न को और निखार रहे हैं।
स्टाइलिंग टिप्स
- आप इसे पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी के साथ कैरी करेंगी तो लुक बहुत शानदार मिलेगा।
- आप साड़ी के साथ ‘मीनाम्मा लुक’ भी कॉपी कर सकती हैं।
03
Athindharsh Women's Sage Green Handloom Cotton Silk Blend Pochampally Ikkat Saree
दक्षिण भारत के राज्यों की बात हो तो Telangana को कैसे भूला जा सकता है। तेलंगाना की पोचमपल्ली इकत साड़ी लोकप्रिय हैं। खास टाई-एंड-डाई बुनाई वाली इन साड़ियों पर ब्लर्ड जियोमेट्रिक पैटर्न बने होते हैं। अमेजन पर हैंडलूम कॉटन-सिल्क ब्लेंड साड़ियां इसी पैटर्न में उपलब्ध हैं।
क्यों खास है?
- भारतीय विरासत की टाइमलेस ब्यूटी को दर्शाती दक्षिण भारतीय साड़ियां बहुत खूबसूरत लुक देती हैं। पोचमपल्ली इकत साड़ियों का भी अपना खास अंदाज है।
- ये साड़ियां बहुत आरामदायक और हल्की होती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स
- इन साड़ियों के साथ सॉलिड कलर्ड ब्लाउज अच्छे लगते हैं। मॉर्डन ट्रेंड्स के साथ ब्लेंडिंग के लिए आप इन साड़ियों को पफ-स्लीव्स या ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं।
- इनके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी पहन सकती हैं। साथ ही वेस्ट बेल्ट भी कमर पर बांध सकती हैं।
04
APCO Handloom (A Andhra Pradesh Govt Emporium)- Women's Traditional Pure Handloom Uppada Cotton Saree
भारत का कोहिनूर कहे जाने वाले राज्य आंध्र प्रदेश की उप्पड़ा जामदानी साड़ी काफी मशहूर है। हाथ से बुनी गई इन Silk Saree पर फ्लोरल, जियोमेट्रिक या बेल-पत्तियों के डिजाइन वाली साड़ियां अपने खास रिवर्सेबल डिजाइन के लिए जानी जाती हैं यानी इन पर कारीगरी इतनी बारीकी से की जाती है कि साड़ी पर दोनों तरफ धागा निकला हुआ नजर नहीं आता है। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2009 में इस साड़ी को GI Tag मिला था। आप अमेजन से आंध्र प्रदेश के Govt Emporium की उप्पड़ा जामदानी साड़ी ले सकती हैं।
क्यों खास है?
- बंगाल की जामदानी बुनाई से इंस्पायर्ड मानी जाती है। माना जाता है कि 18वी शताब्दी से इसका इतिहास जुड़ा हुआ है और पर्शियन भाषा में जामदानी का मतलब होता है बुनाई की वो कला जिसकी शुरुआत बंगाल में हुई हो।
- यह साड़ी बेहद हल्की होती है। प्योर सिल्क की साड़ी पर कॉटन का ताना-बाना बुना जाता है।
स्टाइलिंग टिप्स
- आप ट्रेडिशनल लुक के लिए एल्बो-लेंथ या फुल स्लीव्स ब्लाउज पहन सकती हैं लेकिन अगर मॉर्डन लुक चाहिए तो स्लीवलेस, हॉल्टर नेक या कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज सिलवा सकती हैं।
- ओपन पल्लू रख सकती हैं और साथ में सिंपल ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।
05
स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।