नवरात्रि सिर्फ पूजा और भक्ति का त्योहार नहीं है, बल्कि यह घर को उत्सव के रंगों से सजाने का भी खास मौका होता है। जैसे ही त्योहार करीब आता है, मन करता है कि घर का पूजा स्थल और आसपास का माहौल भी कुछ खास और खूबसूरत नजर आए। हालांकि, हर बार Navratri Decoration पर ज्यादा पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी, कुछ साधारण चीजें और सही तरीके से की गई सजावट आपके घर को बेहद आकर्षक और महंगा लुक दे सकती है। यहां आपको 5 ऐसे विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अमेजन से कम कीमत में ले सकते हैं। इसमें दुर्गा मां की मूर्ति, लाइट, आर्टिफिशियल फूल, रंगोली और डेकोरेशन के सामान शामिल हैं।
देखें 5 विकल्प नीचे -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
eSplanade Maa Durga Mata Rani Statue Idol for Home Mandir
100% सॉलिड रेजिन मटेरियल से बनी हुई यह मूर्ति काफी हल्की होती है जिसे आप आराम से अपने पूजा रूम में रख सकते हैं और अगर आप किराये के मकान में रहते हैं तो वॉल माउंट वाले मंदिर में भी इसे दुर्गा पूजा के समय आराम से रखा जा सकता है। मल्टीकलर में बनी हुई इस मूर्ति में आकर्षक फिनिश दी गई है, जिससे माता रानी के वस्त्र, आभूषण और स्वरूप अत्यंत आकर्षक और दिव्य दिखते हैं।
कैसे आएगा काम?
- 8 इंच साइज़ वाली इस मूर्ति को नवरात्रि के 9 दिनों में अपने मुख्य पूजा मंदिर या चौकी के बीचों-बीच स्थापित करके कलश-स्थापन और दैनिक पूजा-आरती कर सकते हैं।
01
Zyozique Navratrii Festival Decorations Items
नवरात्रि के समय घर सजाने के लिए वॉल हैंगिंग आइटम काफी काम आते हैं। इस पूरे पैक में 9 अलग-अलग हैंगिंग कटआउट्स या लटकन शामिल होते हैं, जिससे आप घर के अलग-अलग हिस्सों को सजा सकते हैं। आपको बता दें, इस सेट में नवरात्रि और गरबा व डांडिया थीम जैसे डांडिया स्टिक्स, दुर्गा मां का रूप, पारंपरिक कलश या गरबा कटआउट्स पर आधारित डिज़ाइन शामिल हैं, जो Home Decoration को आकर्षक बनाने का काम करेंगे। इन्हें धागे, रिबन या डबल-साइडेड टेप से आसानी से दीवार या छत पर बिना किसी झंझट के टांगा जा सकता है।
कैसे आएगा काम?
- माता रानी के सिंहासन या चौकी के पीछे की दीवार पर इन 9 हैंगिंग्स को एक सुंदर पैटर्न में लगाया जा सकता है जिससे पूजा का रूम बहुत भव्य दिखेगा।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
DRYPHON Artificial Flowers for Decoration
गेंदे के फूल डिजाइन में आने वाला यह 10 मालाओं का पैक अलग-अलग चमकीले रंगों जैसे पीला, नारंगी, गुलाबी आदि में आता है, जिससे त्योहार के समय घर की सजावट बेहद आकर्षक और पारंपरिक लगती है। हल्के वजन में आने की वजह से इस टांगना काफी आसान होता है। साथ ही, इन्हें साफ करना बेहद आसान है। धूल जमने पर आप इन्हें हल्के हाथों से धो सकते हैं या सूखे कपड़े से साफ करके वापस नए जैसा बना सकते हैं। साथ ही, प्लास्टिक से बने होने की वजह से इसे आप बार-बार इस्तेमाल कर सकते हैं। ये असली फूलों की तरह जल्दी खराब या मुरझाती नहीं हैं।
कैसे आएगा काम?
- अगर आप घर पर या बालकनी में डांडिया के लिए कोई कॉर्नर या फोटो-बूथ सजा रहे हैं, तो इन मल्टीकलर मालाओं से बेहद खूबसूरत बैकड्रॉप बन सकता है।
03
SATYAM KRAFT 1 Pcs Handmade Rajwadi Rangoli Artificial Flower Mat for Home Decoration
नवरात्रि में कई लोग अपने घर के पूजा रूम में रंगोली बनाना पसंद करते हैं। लेकिन काम और भागदौड़ की वजह से बना नहीं पाते, तब आप इस रेडीमेड रंगोली को चुन सकते हैं। यह आर्टिफिशियल फूलों और सजावटी मोतियों और गोटा पत्ती से बना होता है, जिससे यह खराब नहीं होगा और इसे आप Durga Puja के बाद दिवाली के समय भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, त्योहार खत्म होने के बाद इसे मोड़कर आराम से रख सकते हैं। यह पारंपरिक रजवाड़ी शैली में बना है जिसमें बारीक कारीगरी और जीवंत रंगों का उपयोग किया गया है जिससे यह दिखने में बहुत आकर्षक लगता है।
कैसे आएगा काम?
- नवरात्रि में जहां आप माँ दुर्गा की मूर्ति या कलश स्थापना करते हैं, उस चौकी के ठीक सामने इसे रंगोली की तरह बिछाकर कमरे के लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
04
FLYNGO Fairy Curtain String Lights for Decoration
किसी भी त्योहार में सजावट तभी पूरी होती है जब रोशनी हो। ये कर्टन लाइटें आपकी उस कमी को पूरा करने में मदद करेंगी। इसमें 300 छोटी LED लाइटें दी गई हैं, जो ऊपर से नीचे की तरफ पर्दे की तरह लटकती हैं। यह दीवार, खिड़की या पर्दे को पूरी तरह से कवर कर सकती हैं। इसमें 8 अलग-अलग प्रकार के चमकने के विकल्प मिलते हैं, जिन्हें आप अपने मन के हिसाब से चुन सकते हैं। वहीं, इसमें दिए गए रिमोट की मदद से इसे आप कहीं से भी चालू-बंद कर सकते हैं और मोड को सेट कर सकते हैं।
कैसे आएगा काम?
- मंदिर के पीछे की दीवार पर इसे बैकड्रॉप की तरह लगा सकते हैं। इससे पूजा स्थल पर एक दिव्य और सुंदर रोशनी मिलेगी। साथ ही, गेंदे के पीले-नारंगी फूलों की माला के साथ भी इसे लगाया जा सकता है।
05
साज-सज्जा की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।