Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर किन राशियों को राहत और सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं
आमलकी एकादशी 27 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, इ ...और पढ़ें

Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी का धार्मिक महत्व

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार 27 फरवरी को आमलकी एकादशी मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाया (Shubh Muhurat for Amla Ekadashi 2026) जाता है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है।
ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी आमलकी एकादशी के दिन दो राशि के जातकों (Amalaki Ekadashi 2026 Zodiac Impact) को जीवन में जीवन में व्याप्त परेशानियों से राहत मिल सकती है। साथ ही सकारात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आइए, इसके बारे में जानते हैं-
वृषभ राशि

आमलकी एकादशी के दिन (Lord Vishnu Blessings and Rashi Bhavishya) चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। इस राशि में रहने के चलते वृषभ राशि के जातकों को सकारात्मक और शुभ कामों में सफलता मिलेगी। साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लक्ष्मी नारायण जी की कृपा से घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। बड़ों का आशीर्वाद होगा। किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग करेंगे। आय के नवीन साधन बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के आसार बनेंगे। सफेद चीजों का दान करने से चंद्र देव की कृपा बरसेगी।
सिंह राशि

आमलकी एकादशी के दिन किसी अटके काम के पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। बड़ों का मार्ग दर्शन मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है। घर में परिवार के सदस्यों के मध्य प्यार और स्नेह बढ़ेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलना होगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। दान-पुण्य करने का अवसर मिलेगा। सीनियर्स से जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दर्शन मिलेगा। एकादशी के दिन पूजा के समय लक्ष्मी नारायण जी को श्रीफल अर्पित करें। इस उपाय को करने से मनचाही मुराद पूरी होगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर आयुष्मान योग समेत बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
यह भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2026 Date: कब किया जाएगा आमलकी एकादशी व्रत? अभी नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।