Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मई में किस दिन रखा जाएगा अपरा और पद्मिनी एकादशी व्रत? नोट करें तिथि-शुभ मूहर्त

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 01:58 PM (IST)

    सनातन धर्म में भगवान विष्णु की कृपा कृपा प्राप्त करने के लिए एकादशी तिथि को शुभ माना जाता है। इस व्रत को करने से सभी पाप दूर होते हैं। ...और पढ़ें

    मई में कब कौन-सी एकादशी है? (AI Generated Image)

    मई में कब कौन-सी एकादशी है? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी का व्रत करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत को हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर किया जाता है।
    अब मई का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इस माह में कब कौन-सी एकादशी (Ekadashi May 2026 Date) का व्रत किया जाएगा।

    मई में कब कौन-सी एकादशी है?

    वैदिक पचांग के अनुसार, 13 मई को अपरा एकादशी (Apara Ekadashi 2026 Date) और 27 मई को पद्मिनी एकादशी (Padmini Ekadashi 2026) का व्रत किया जाएगा।

    अपरा एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Apara Ekadashi 2026 Date and Shubh Muhurat)

    ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर अपरा एकादशी व्रत किया जाता है। इस तिथि की शुरुआत 12 मई को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, समापन 13 मई को दोपहर 01 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऐसे में 13 मई को अपरा एकादशी मनाई जाएगी।

    अपरा एकादशी 2026 व्रत पारण टाइम (Apara Ekadashi 2026 Vrat Paran Time)

    अपरा एकादशी व्रत का पारण करने का समय 14 मई को सुबह 05 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 14 मिनट तक है।

    ekadashi ke daan

    (AI Generated Image)

    पद्मिनी एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Padmini Ekadashi 2026 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, पद्मिनी एकादशी व्रत 27 मई को किया जाएगा।
    पद्मिनी एकादशी एकादशी तिथि की शुरुआत- 26 मई को सुबह 05 बजकर 10 मिनट पर होगा।
    पद्मिनी एकादशी एकादशी तिथि का समापन- 27 मई को सुबह 06 बजकर 21 मिनट पर होगा।

    यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी 2026: कठिन लेकिन फलदायी! कब किया जाएगा साल की सबसे बड़ी एकादशी का व्रत?  

    पद्मिनी एकादशी 2026 व्रत पारण टाइम (Padmini Ekadashi 2026 Vrat Paran Time)

    पद्मिनी एकादशी व्रत का पारण 27 मई को सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 07 बजकर 56 मिनट तक है। व्रत का पारण करने के बाद अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि द्वादशी तिथि पर दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में कोई कमी नहीं होती है।

    खबरें और भी

    इन बातों का रखें ध्यान

    • किसी से वाद-विवाद न करें।
    • तामसिक भोजन का सेवन न करें।
    • घर और मंदिर की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
    • काले रंग के कपड़े धारण न करें।

    यह भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी 2026 आज, नोट करें पूजा की सही विधि, नियम और जल दान का विशेष महत्व

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।