यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी पर राशि अनुसार करें भगवान विष्णु का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य
ज्योतिषियों की मानें तो एकादशी (Utpanna Ekadashi 2024) तिथि पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस श ...और पढ़ें

HighLights
- एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।
- इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
- भगवान विष्णु की पूजा करने से दुखों का नाश होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जगत के पालनहार भगवान विष्णु की लीला अपरंपार है। भगवान विष्णु के शरण और चरण में रहने वाले साधकों को पृथ्वी लोक पर सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन निर्वाह के बाद बैकुंठ लोक में स्थान प्राप्त होता है। सनातन शास्त्रों में एकादशी व्रत की महिमा का गुणगान किया गया है। इस व्रत को करने से निर्धन को धन और दुर्जन को बल मिलता है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। इस वर्ष 26 नवंबर को को उत्पन्ना एकादशी है। धार्मिक मत है कि भगवान विष्णु की पूजा करने वाले साधकों की सभी मनोकामनाएं अवश्य ही पूर्ण होती हैं। अतः साधक एकादशी के दिन भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi 2024) पर राशि अनुसार भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
.jpg)
यह भी पढ़ें : अगले साल 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी होगी दूर
राशि अनुसार अभिषेक
- मेष राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी तिथि पर गुड़ मिश्रित जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- वृषभ राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी तिथि पर पंचामृत से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- मिथुन राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी तिथि पर जल में पान के पत्ते मिलाकर विष्णु जी का अभिषेक करें।
- कर्क राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी तिथि पर गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- सिंह राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी तिथि पर शहद से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- कन्या राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी तिथि पर गन्ने के रस से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- तुला राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी तिथि पर शुद्ध घी से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- वृश्चिक राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी को जल में लाल रंग का फूल मिलाकर विष्णु जी का अभिषेक करें।
- धनु राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी तिथि पर केसर युक्त दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- मकर राशि के जातक एकादशी तिथि पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर विष्णु जी का अभिषेक करें।
- कुंभ राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी तिथि पर नारियल जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- मीन राशि के जातक एकादशी तिथि पर दूध में पीले रंग का पुष्प मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें : साल 2025 में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां नोट करें सही डेट और पूरी लिस्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।