Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इन 5 नक्षत्रों में जन्मे लोगों की शादी भले देर से हो, लेकिन वैवाहिक जीवन रहता है सुखी और खुशहाल

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 03:40 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष नक्षत्रों में जन्मे लोगों के विवाह में देरी तो हो सकती है, लेकिन उनका दांपत्य जीवन बेहद सुखी और खुशहाल रहता है। ...और पढ़ें

    आपका जन्‍म किस नक्षत्र में हुआ है ? (Picture Credit- AI Generated)

    आपका जन्‍म किस नक्षत्र में हुआ है ? (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई तरह के संस्‍कारों के बारे में बताया गया है, जिनमें से विवाह भी एक महत्‍वपूर्ण संस्‍कार माना गया है। कई बार कुछ लोगों की शादी में अनावश्‍यक देरी होती है। इसकी वजह भी उन्‍हें नहीं समझ आती क्‍योंकि कुंडली में न तो कोई दोष होता है और न किसी ग्रह कि स्थिति खराब होती है। लेकिन शादी में आ रही रुकावट का कारण केवल ग्रह नहीं होते, बल्कि नक्षत्रों पर भी यह बात टिकी होती है कि जातक की शादी कब होगी और जीवनसाथी कैसा होगा।

    यदि आपकी शादी में देरी हो रही है, तो एक बार आपको भी अपनी कुंडली में देख लेना चाहिए कि आपका जन्‍म किस नक्षत्र में हुआ है। चलिए हम आपको कुछ ऐसे ही नक्षत्रों के बारे में बताते हैं, जिनकी वजह से शादी में भले ही देरी हो, मगर जीवनसाथी बहुत अच्‍छा मिलता है।

    अनुराधा नक्षत्र

    अनुराधा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों के विवाह में देरी आ सकती है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए ऐसे लोगों का स्वभाव थोड़ा भावनात्मक होता है। इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश होती है, जो संबंधों की गहराई को समझते हों और जो उनकी भावनाओं की कद्र करते हों। इन्हें ऐसा ही जीवनसाथी मिल जाता है, मगर समय थोड़ा ज्यादा लगता है।

    रेवती नक्षत्र

    रेवती नक्षत्र का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस नक्षत्र में जिन जातकों का जन्‍म होता है, उनकी शादी में भी देरी होती है। ये लोग बहुत समझदार और आदर्शवादी होते हैं। इन्‍हें पार्टनर भी ऐसा चाहिए होता है, जो बुद्धिमान हो और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल पाए। ऐसे पार्टनर को तलाशने में इन्‍हें थोड़ा वक्‍त लग जाता है। हालांकि, जब भी इनकी शादी होती है, इन्‍हें बहुत ध्‍यान रखने वाला पार्टनर मिलता है।

    खबरें और भी

    उत्‍तरा भाद्रपद नक्षत्र

    इस नक्षत्र में जिन जातकों का जन्‍म होता है, वे बहुत ज्‍यादा शांत स्‍वभाव के होते हैं और जल्‍दबाजी में इन्‍हें फैसला लेना बिल्‍कुल पसंद नहीं होता है। जीवनसाथी के मामले में भी ये लोग लंबा इंतजार करते हैं। इनका धर्म के प्रति खास लगाव होता है, ऐसे में इन्‍हें पार्टनर भी धार्मिक प्रवृत्ति वाला ही चाहिए होता है।

    शतभिष नक्षत्र

    इस नक्षत्र में जिन जातकों का जन्‍म होता है, उन्‍हें जीवन में स्‍वतंत्रता पसंद होती है और शादी के बंधन में बंधने में वह थोड़ा डरते हैं। ऐसे लोगों की शादी भी देर से होती है, मगर जब होती है तो जीवनसाथी के साथ इनकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग होती है।

    मूल नक्षत्र

    मूल नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों के जीवन में रिश्तों को लेकर थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है। इन्हें जो पसंद आता है, उनसे इनकी शादी नहीं हो पाती या शादी में रुकावटें आती हैं। इसी वजह से इनकी शादी में देरी होती है। लेकिन जिससे भी इनकी शादी होती है, उसके लिए ये लोग पूरी तरह से समर्पित होते हैं।

    अतः जब भी लगे कि शादी में देरी हो रही है, तो एक बार कुंडली में अपने जन्म नक्षत्र को भी देख लें।

    यह भी पढ़ें- मूलांक 2 वाले भूलकर भी न करें इन जन्म तिथि के लोगों से शादी, रिश्ते में हमेशा बनी रहेगी अनबन

    यह भी पढ़ें- कुंडली मिलान में क्या होता है ग्रह मैत्री दोष, शादी की सफलता के लिए क्यों माना जाता है जरूरी?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।