यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budh Gochar 2025: नए साल में इन राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा, करियर और कारोबार में लगेंगे चार चांद
धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से कुंडली में बुध (Budh Gochar 2025 Date) मजबूत होता है। बुध के मजबूत होने से जातक मधुरभाषी होता है। वहीं कार ...और पढ़ें

HighLights
- बुध देव धनु राशि में 20 दिनों तक रहेंगे।
- बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं।
- सूर्य और बुध देव के मध्य मित्रवत संबंध है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2025 In Sagittarius: साल 2025 कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। न्याय के देवता शनिदेव और देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। वहीं, जनवरी महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों की फूटी किस्मत बदल सकती है। साथ ही जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। इन राशियों का किस्मत का सितारा चमक सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट
बुध गोचर 2025
.jpg)
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार बुध देव 04 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 23 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव राशि परिवर्तन कर मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के धनु राशि में गोचर करने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इस राशि में पहले से सूर्य देव विराजमान हैं। वहीं, सूर्य देव 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 24 जनवरी को गोचर करेंगे। इससे मकर राशि में भी बुधादित्य योग का संयोग बनेगा।
धनु एवं मकर
वर्तमान समय में सूर्य देव धनु राशि में विराजमान हैं। वहीं, बुध के गोचर से धनु राशि में बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इससे धनु राशि के जातकों को लाभ होगा। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ होगा। वहीं, बुद्धि के जरिए धन कमाने में सफल हो सकते हैं। इसी प्रकार, 24 जनवरी से मकर राशि के जातकों को भी बुधादित्य योग से लाभ होगा। धन अर्जन करने में कामयाब होंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यश-कीर्ति भी फैलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलता है।
कुंभ एवं मीन
.jpg)
बुध देव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को नए साल में बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को जॉब मिल सकती है। वहीं, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही लोगों के साथ रिश्ते भी मधुर होंगे। इसी प्रकार, बुध देव के मकर राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। जॉब की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। साथ ही धन की समस्या दूर होगी। बिगड़े काम बन सकते हैं। इसके अलावा, मीन और मेष राशि के जातक जो कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें भी लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में लाभ होगा। कारोबार से संबंधित परेशानी दूर होगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।