Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Budh Gochar 2025: 15 सितंबर तक इन राशियों का कारोबार दौड़ेगा, करियर को भी मिलेगी नई उड़ान

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 04:18 PM (IST)

    हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर ललिता सप्तमी मनाई जाती है। इसके अगले दिन जगत की देवी श्रीराधा रानी का अवतरण दिवस मनाया जाता है। यह ...और पढ़ें

    Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है।
    2. इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
    3. भगवान गणेश की पूजा से बुध देव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनिवार 30 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन बुध देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और शुभ एवं अशुभ ग्रहों की स्थिति अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

    बुध देव के राशि परिवर्तन से इन राशि के कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। वहीं, जॉब से जुड़े लोगों को करियर में नया आयाम मिल सकता है। ज्योतिष कारोबार में सफलता और तरक्की पाने के लिए भगवान गणेश की पूजा करने की सलाह देते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है। आइए, इन दोनों राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-

    तुला राशि

    व्यापार के दाता बुध देव तुला राशि के जातकों को शुभ फल देंगे। आप अपनी बातों को पूरा करने में आप सफल होंगे। महिला पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। विभिन्न प्रकार की विद्याओं के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। आप आने वाले समय में हमेशा कुछ नया करने के इच्छुक होंगे।

    धर्म शास्त्रों के प्रति आपकी श्रद्धा बढ़ेगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही आप सपरिवार सुखी रहेंगे। आपके घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आपके आसपास के लोग आपके जानने वाले होंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप स्वयं में मग्न रहने वाले इंसान हैं।

    खबरें और भी

    लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको यश और कीर्ति की प्राप्ति हो। निवेश के लिए उत्तम समय है। हालांकि, इसके लिए डीप रिसर्च जरूरी है। दुश्मन को परास्त करने में आप सफल होंगे। हनुमान जी की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है।

    वृश्चिक राशि

    बुध देव के सिंह राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को कारोबार में शुभ फल प्राप्त होगा। आप अपनी नीति से बिजनेस में सफल होंगे। इसके साथ ही आपके स्वभाव में भी विनम्रता आएगी। इससे कई बड़े डील आपके हाथ लग सकते हैं। आप अपने कारोबार का विस्तार से भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पार्टनर का साथ मिल सकता है। वाणी के दाता बुध देव की कृपा से आप समाज में सम्मानित होंगे।

    आने वाले समय में आप धन एकत्र करने में सफल होंगे। आपको वाहन सुख भी मिल सकता है। भूमि या भवन की खरीदारी का प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विलासता में धन व्यय कर सकते हैं। सरकारी तंत्र से आपको धन लाभ होगा। माता-पता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: 29 अगस्त से इन राशियों का शुरू होगा 'गोल्डन टाइम', मिलेगा फंसा हुआ पैसा और दौड़ेगा कारोबार

    यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: 28 अगस्त तक इन राशियों की चमकेगी तकदीर, कारोबार में होगा जबरदस्त लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।