Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2024: 28 अगस्त से 2 राशियों की बदलेगी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 27 Aug 2024 04:39 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो आत्मा के कारक सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं। इसके लिए मेष राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। वर्तमान समय में द ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?
    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. चंद्र देव वृषभ राशि में उच्च के होते हैं।
    2. शुक्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं।
    3. मीन राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को सभी शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। वर्तमान समय में चंद्र देव वृषभ राशि में विराजमान हैं और 28 अगस्त को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: सितंबर महीने में ये 3 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र देव 28 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव देर रात 03 बजकर 41 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव मिथुन राशि में सवा दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद चंद्र देव 30 अगस्त को कर्क राशि में गोचर करेंगे।

    वृषभ राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। चंद्र देव वृषभ राशि के द्वितीय भाव में विराजमान रहेंगे। इससे वृषभ राशि के जातकों के धन-धान्य में वृद्धि होगी। इसके साथ ही परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर होगी। इस दौरान मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही सफेद वस्त्र का दान करें।

    सिंह राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को भी विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के एकादश भाव में चंद्र देव की दृष्टि रहेगी। इस भाव में चंद्र देव की उपस्थिति से धन लाभ होगा। साथ ही बड़े भाई से प्यार और स्नेह मिलेगा। चंद्र देव की कृपा से हर मनोकामना पूरी होगी। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव और चंद्र देव के मध्य मित्रवत संबंध है। अतः चंद्र देव की असीम कृपा सिंह राशि के जातकों पर भी बरसेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 28 नवंबर तक 4 राशियों पर बरसेगी बृहस्पति देव की कृपा, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।