बेहद खूबसूरत और चमत्कारी व्यक्तित्व! जानें रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों के गुप्त राज
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म नक्षत्र रोहिणी में जन्मे लोगों का स्वभाव, करियर और लव लाइफ कैसी होती है? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।

रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों में 27 नक्षत्रों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिनमें चौथे स्थान पर आने वाले रोहिणी नक्षत्र को सबसे शुभ माना गया है। धार्मिक दृष्टि से इस नक्षत्र का महत्व इसलिए सबसे ज्यादा है, क्योंकि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इसी रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसके अलावा, पौराणिक कथाओं के अनुसार, रोहिणी चंद्र देव की 27 पत्नियों में से उनकी सबसे प्रिय पत्नी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस शुभ नक्षत्र में जन्मे लोगों का स्वभाव, करियर और लव लाइफ कैसी होती है?

AI Generated image
स्वभाव
रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्र देव हैं और इसके देवता ब्रह्मा जी हैं। चंद्र का प्रभाव होने की वजह से इस नक्षत्र में जन्मे लोग स्वभाव से बेहद शांत, कोमल और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। इनका व्यक्तित्व हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है। इनकी आंखें बहुत सुंदर और अट्रैक्टिव होती हैं।
इनके अंदर क्रिएटिविटी कूट-कूट कर भरी होती है। ये लोग सच बोलने वाले, भगवान पर विश्वास रखने वाले और समाज में मान-सम्मान पाने वाले होते हैं। हालांकि, स्वभाव से ये थोड़े जिद्दी भी होते हैं।
करियर
रोहिणी नक्षत्र के जातकों पर देवी लक्ष्मी की भी विशेष कृपा रहती है, जिससे इन्हें जीवन में कभी भौतिक सुखों की कमी नहीं होती है। कला, एक्टिंग और बिजनेस और मैनेजमेंट के क्षेत्र ये लोग खूब नाम कमाते हैं। साथ ही कम उम्र में ये सफल होते हैं।
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन
प्यार और रिश्तों के मामले में रोहिणी नक्षत्र के लोग बेहद भाग्यशाली और भावुक माने जाते हैं, क्योंकि चंद्र देव खुद रोहिणी से बेहद प्यार करते थे, इसलिए इस नक्षत्र के जातक स्वभाव से बहुत रोमांटिक होते हैं।
ये अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं और एक बार जिससे दिल लगा लें, उसका साथ जीवनभर निभाते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है। हालांकि, अत्यधिक भावुक होने की वजह से ये अपने साथी को लेकर कभी-कभी थोड़े पजेसिव हो जाते हैं, जिससे रिश्तों में हल्की नोक-झोंक हो सकती है।
करें ये उपाय
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों को रोजाना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए और सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध या जल अर्पित करना चाहिए। इससे उनका चंद्रमा हमेशा मजबूत रहता है। साथ ही कान्हा जी की कृपा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें - एंग्जायटी होगी दूर, बढ़ेगा फोकस! घर या ऑफिस में रखें अपने नक्षत्र का खास सिंबल
यह भी पढ़ें - घर में रहता है तनाव का माहौल? रोजाना इस तरह करें गुग्गल धूप का धुआं, दूर होंगी 3 बड़ी समस्याएं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।