Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में रहता है तनाव का माहौल? रोजाना इस तरह करें गुग्गल धूप का धुआं, दूर होंगी 3 बड़ी समस्याएं

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 21 May 2026 04:05 PM (IST)

    गुग्गल का उपयोग सदियों से धार्मिक अनुष्ठानों, वास्तु, और आयुर्वेद में किया जाता आ रहा है। ...और पढ़ें

    गुग्गल धूप के अचूक उपाय (Picture Credit- AI Generated)

    गुग्गल धूप के अचूक उपाय (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. वास्तु दोष दूर करने में सहायक है गुग्गल धूप

    2. गृह क्लेश और मनमुटाव से मिलती है राहत

    3. नकारात्मक ऊर्जा हटाकर वातावरण शुद्ध करती है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनतन धर्म में अधिकांश परंपराओं और नियमों का जुड़ाव न केवल अध्यात्म से है, बल्कि उनके पीछे एक गहरा वैज्ञानिक आधार भी छिपा हुआ है। इन्हीं में से एक अचूक उपाय है घर में गुग्गल धूप जलाना। यह न केवल घर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने का काम करता है, बल्कि वास्तु दोष और गृह क्लेश से भी राहत मिल सकती है।

    वास्तु दोष से मिलेगी मुक्ति

    घर में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती। हर काम में कोई-न-कोई बाधा खड़ी हो जाती है। ऐसी स्थिति से छुटकारा पाने के लिए गुग्गल, पीली सरसों, गाय का शुद्ध घी और लोबान लें और शाम के समय इन सभी सामग्रियों को मिलाकर एक गाय के सूखे कंडे (उपले) पर रखकर जलाएं।

    जब इसमें से धुआं निकलने लगे, तो इसे पूरे घर में, विशेषकर कोनों और अंधेरे स्थानों पर दिखाएं। ऐसा आपको लगातार 21 दिनों तक करना है। इस उपाय को नियमित रूप से करने पर घर का भारी से भारी वास्तु दोष भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है और रुके हुए काम दोबारा बनने लगते हैं।

    Guggal Dhoop

    (Picture Credit: Freepik) 

    गृह क्लेश से मिलेगा छुटकारा

    यदि घर में हर छोटी-बड़ी बात पर बहस होती है बिना किसी ठोस वजह के मनमुटाव और तनाव की स्थिति बनी रहती है, तो इसका कारण घर की दूषित ऊर्जा हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह और शाम के समय गोबर के कंडे पर थोड़ा-सा गुग्गल डालकर जलाएं और उसका धुआं पूरे घर में फैलने दें। ऐसा करने से वातावरण में मौजूद नकारात्मकता समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का प्रवाह बढ़ता है। जिससे आपसी तालमेल व सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

    खबरें और भी

    मिलते हैं गजब के फायदे

    अगर आपके घर में हमेशा कोई-न-कोई सदस्य बीमार रहता है या घर में हर समय सुस्ती और मानसिक भारीपन का माहौल बना रहता है, तो आपके लिए गुग्गल की धूनी किसी वरदान से कम नहीं है। गुग्गल में कई ऐसे प्राकृतिक और गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जो हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणुओं को नष्ट कर वातावरण को शुद्ध करते हैं। इसकी दिव्य और सौम्य सुगंध से मानसिक थकावट और तनाव जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है।

    Guggal Dhoop AI

    (Picture Credit- AI Generated)

    गुग्गल धूप जलाते समय रखें इन बातों का ध्यान

    धूनी देते समय घर के खिड़की और दरवाजे कुछ समय के लिए बंद रखें ताकि धुआं पूरे वातावरण में अच्छी तरह फैल सके, बाद में उन्हें खोल दें। इसके साथ ही हमेशा प्राकृतिक और शुद्ध गुग्गल का चुनाव करें। बाजार में मिलने वाली मिलावटी या केमिकल युक्त धूप के उपयोग से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- सूर्यास्त के बाद क्यों वर्जित हैं ये 5 काम? वास्तु शास्त्र बताते हैं इसका गहरा कारण

    यह भी पढ़ें- गृह प्रवेश: नवग्रह और वास्तु शांति पूजा न करने से मिलेंगे भयंकर परिणाम, जान लें क्यों है ये जरूरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।