यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shani Gochar 2025: अगले साल 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी
शनिदेव कर्मफल दाता हैं। अच्छे कर्म करने वाले जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। वहीं बुरे कर्म करने वाले जातकों को दंड देते हैं। शनिदेव के राशि ...और पढ़ें

HighLights
- मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं।
- कुंभ राशि के आराध्य देवों के देव महादेव हैं।
- कर्क राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Gochar: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इनमें न्याय के देवता शनिदेव मार्च महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि (Lucky Zodiac Signs) के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन राशियों की फूटी किस्मत बदल सकती है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी। अगर आपकी राशि इनमें से कोई है, तो आपको भी लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025 List: साल 2025 में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां नोट करें सही डेट और पूरी लिस्ट
शनि गोचर
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 के मार्च महीने में शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। वहीं, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। शनिदेव 29 मार्च को देर रात 11 बजकर 01 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि (Saturn Transit In Meen Rashi) में गोचर करेंगे।
वृषभ राशि
.jpg)
शनिदेव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को करियर और कारोबार में अकल्पनीय लाभ प्राप्त होगा। पिता जी के साथ संबंध मधुर रखें। अपने पिता की सेवा और सम्मान करें। राजकीय सुख प्राप्त होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कर्मशील बने रहेंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।
तुला राशि
.jpg)
शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। अतः तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। मीन राशि में गोचर के दौरान शनिदेव तुला राशि के षष्ठ भाव में रहेंगे। इससे तुला राशि के जातकों को शत्रु भय से मुक्ति मिलेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। केस-मुकदमे में विजय प्राप्त होगी। शारीरिक परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी।
खबरें और भी
मकर राशि
.jpeg)
शनिदेव के राशि परिवर्तन (Shani Gochar 2025) करने से मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इस राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। आत्मबल में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। बिगड़े काम बनेंगे। नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सभी बिगड़े कार्य बनेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। मां की सेहत का ख्याल रखें। निवेश से विशेष लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: साल 2025 में कब पड़ेगा कौन सा त्योहार? जानिए मकर संक्रांति से लेकर दिवाली तक की डेट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।