29 जुलाई शुक्र का गोचर 2026: मेष, मिथुन और कन्या की लव लाइफ, सुख-सुविधा और धन पर पड़ेगा गहरा असर; पढ़ें सरल उपाय
29 जुलाई शुक्र का गोचर 2026 मेष, मिथुन, कर्क और कन्या की लव लाइफ, सुख-सुविधा और धन पर गहरा असर डालेगा। जानिए इस गोचर से आपकी राशि को क्या लाभ या चुनौत ...और पढ़ें

शुक्र गोचर 2026 इन राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। वैदिक ज्योतिष में शुक्रदेव को हमारे जीवन में मिलने वाले प्रेम, सुख-सुविधाओं, कला, सौंदर्य और धन-समृद्धि का कारक माना जाता है। वहीं, उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्यदेव हैं, जो जीवन में मजबूती, सच्चाई, समृद्धि और लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों का प्रतीक हैं। जब शुक्रदेव इस नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तो लोगों का ध्यान छोटी-मोटी खुशियों के बजाय लंबे समय तक साथ निभाने वाले रिश्तों और सही फैसलों की तरफ बढ़ेगा। इस गोचर के दौरान व्यापार से जुड़े काम, पैसों की सही प्लानिंग और आपस में एक नया भरोसा देखने को मिलेगा। जो लोग कला, मीडिया, शिक्षा और फाइनेंस से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला साबित होगा।
1. मेष राशि:
शुक्रदेव का यह गोचर आपके रोज के काम करने के तरीके और दफ्तर के माहौल को बहुत ही शानदार बनाने जा रहा है। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा, जिससे दफ्तर के रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। घर और अपनी सहूलियत के लिए फालतू पैसे खर्च करने से बचें। अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें और दिनचर्या को अनुशासित बनाएं।
उपाय: शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी जी को सफेद फूल चढ़ाएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
2. वृषभ राशि:
यह गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके नए आइडियाज, पढ़ाई-लिखाई और कमाई के मौकों में बहुत अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग अकेले हैं, उन्हें विवाह के अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। व्यापार में नए फैसलों से बड़ा लाभ होगा। आपकी समझ और हुनर आपको भीड़ से अलग पहचान दिलाएगा।
उपाय: शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में सफेद मिठाई का दान करना बहुत ही शुभ रहेगा।
3. मिथुन राशि:
इस गोचर के दौरान आपके घर-परिवार में सुख और शांति का बहुत बढ़िया माहौल बना रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े रुके हुए मामले अब धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेंगे। आप अपने घर की सजावट और परिवार की खुशियों पर धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। परिजनों के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।
खबरें और भी
उपाय: अपने घर के बुजुर्गों का हमेशा आदर करें और उनका आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें।
4. कर्क राशि:
आपके बोलने और अपनी बात कहने के अंदाज में बहुत बढ़िया सुधार आएगा। जो लोग लेखन, मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही फलदायी साबित होगा। छोटे भाई-बहनों और करीबियों के साथ आपके रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे। छोटी यात्राएं आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाली हैं।
उपाय: कड़वे शब्दों का प्रयोग बिल्कुल न करें और सभी लोगों से प्यार से बात करें।
5. सिंह राशि:
आपका पूरा ध्यान अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने और पैसों की सही प्लानिंग पर रहेगा। कमाई के कुछ नए और बेहतरीन रास्ते आपके सामने आ सकते हैं। अगर आप सही बजट बनाकर चलेंगे, तो आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। परिवार के लोगों का हर कदम पर पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
उपाय: शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी इच्छा से भोजन जरूर कराएं।
6. कन्या राशि:
शुक्रदेव आपके स्वभाव में एक अलग ही निखार और आकर्षण लेकर आने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी भी नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए यह बहुत ही शानदार और सही समय है। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा।
उपाय: शुक्रवार के दिन हमेशा साफ-सुथरे सफेद रंग के कपड़े पहनना आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा।
यह भी पढ़ें- ओपल रत्न से बरसेगी शुक्रदेव की कृपा, अभी जान लें किन राशियों के लिए यह रत्न है वरदान
यह भी पढ़ें- शुक्र गोचर 2026: शुक्रदेव इन राशियों की सोई हुई किस्मत चमकाएंगे, बिजनेस में होगा बंपर मुनाफा!
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक (astropatri.com), फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com