Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2025: मौनी अमावस्या से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 27 Jan 2025 06:58 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो (Shukra Gochar 2025) शुक्र देव 31 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shukra Gochar 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. धनु राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं।
    2. बुध देव 30 जनवरी को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
    3. सूर्य देव 12 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सुखों के कारक शुक्र देव मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें तीन भाग्यशाली राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन राशि के जातकों के अच्छे दिन की शुरुआत होगी।

    ज्योतिषियों की मानें तो सुखों के कारक शुक्र देव अगले चार महीने तक गुरु की राशि मीन में विराजमान रहेंगे। इस राशि के जातकों को शुक्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं। इसके अलावा, दो अन्य लकी राशि के जातकों पर भी शुक्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ ही सुखों में अपार वृद्धि होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्य से सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी

    वृषभ राशि

    सुखों के कारक शुक्र देव की कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसेगी। इस दौरान कई बिगड़े काम बन जाएंगे। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। नाच और गान में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में भी रुचि बढ़ेगी। आपके अच्छे आचरण से लोग प्रभावित होंगे। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा, विवाह से संबंधित कारोबार करने वाले लोगों को भी लाभ होगा।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों पर भी शुक्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर सुख की प्राप्ति होगी। इस दौरान मां की सेवा और सम्मान में लगे रहेंगे। मां के आशीर्वाद पाकर आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। शुक्र देव की कृपा से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके सुखों में वृद्धि होगी। शुक्र देव की कृपा से जीवन में कई प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। हालांकि, मन में किसी विषय की चिंता रहेगी। इसके बावजूद मलंग की तरह मग्न रहेंगे। कई शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

    खबरें और भी

    मीन राशि

    सुखों के कारक शुक्र देव का गोचर मीन राशि में होगा। इससे मीन राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। इस राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। उनकी कृपा से जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इस दौरान अपने सुखों पर धन व्यय कर सकते हैं। सेहतमंद रहेंगे। शुक्र गोचर के दौरान आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। खासकर, भौतिक सुखों पर अधिक धन व्यय करेंगे। आप कार्य कुशलता से काम को कराने में सफल होंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है। निवेश करने से दोगुना फल मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आय के नवीन साधन बनेंगे।

    यह भी पढ़ें: 30 जनवरी से इन राशियों का दौड़ेगा कारोबार, निवेश से होगा दोगुना लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।