किस्मत देगी राजा जैसा साथ! लाल किताब के इन 3 आसान नियमों को आजमाने से दूर होगी दरिद्रता
लाल किताब के उपाय अपने "अचूक और त्वरित असर" के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ये उपाय तभी प्रभावी होते हैं, जब इन्हें सही नियमों, निष्ठा और निरंतरता के साथ ...और पढ़ें

लाल किताब के अचूक उपाय (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष के मौलिक सिद्धांतों पर आधारित 'लाल किताब' के उपाय सरल और अचूक होते हैं। अगर इन उपायों को सही नियम, पूरी निष्ठा और निरंतरता के साथ न किया जाए, तो इनका पूर्ण लाभ नहीं मिलता है; बल्कि कई बार इसके उल्टे परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। इसलिए, कोई भी उपाय शुरू करने से पहले इसके नियमों को जान लेना बेहद जरूरी है।
1. सबसे महत्वपूर्ण नियम
- लाल किताब के उपायों की सफलता पूरी तरह से समय के अनुशासन और निरंतरता पर टिकी होती है।
- लाल किताब के उपाय हमेशा दिन के समय यानी सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच में ही करने चाहिए। रात के समय किए गए उपाय फलदायी नहीं माने जाते और कई बार इनका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।
- एक दिन में केवल एक ही उपाय करना चाहिए। जब तक एक उपाय पूरा न हो जाए, तब तक किसी दूसरे नए उपाय को उसके साथ न करें।
- यदि कोई उपाय लगातार 40 या 43 दिनों तक करने के लिए कहा गया है, तो उसे बिना किसी ब्रेक या नागा के लगातार करें।
- यदि 43 दिनों के बीच में कोई उपाय एक भी दिन छूट जाता है, तो वह उपाय खंडित माना जाता है। ऐसे में आपको वह उपाय दोबारा नए सिरे से से शुरू करना चाहिए।
2. ध्यान रखें ये बातें
- यदि आप लाल किताब का कोई टोटका या उपाय आजमा रहे हैं, तो उपाय के दौरान पूरी तरह सात्विक रहें। तामसिक भोजन, मांस, मदिरा के सेवन से दूर रहें और झूठ बोलने से बचें।
- उपायों को पूरी गोपनीयता के साथ करना चाहिए। इनके बारे में किसी को न बताएं।
- मन में पूर्ण विश्वास रखें, क्योंकि बिना भरोसे के किया गया उपाय बेअसर हो जाता है।
- उपायों के दिनों में घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। गंदगी होने पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है।
- कभी भी किसी व्यक्ति का अहित करने या किसी से बदला लेने की भावना से लाल किताब के उपाय कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपका खुद का नुकसान भी हो सकता है।
3. कब नहीं करने चाहिए उपय
अगर घर में किसी बच्चे का जन्म हुआ है (सूतक) या परिवार में किसी की मृत्यु (पातक) हुई है, तो ऐसी स्थिति में 40 दिनों तक कोई भी उपाय नहीं करना चाहिए। यदि किसी कारणवश मुख्य व्यक्ति यानी जिसके लिए उपाय किया जाना है, वह खुद उपाय करने में असमर्थ है या बीमार है, तो उसके खून के रिश्ते वाले व्यक्ति जैसे भाई, बहन, माता या पिता उसकी जगह पर वह उपाय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- शराब की लत से मुक्ति के लिए लाल किताब के अचूक उपाय और वैज्ञानिक सलाह!
यह भी पढ़ें- Lal Kitab Upay: सावधान, लाल किताब के उपाय कहीं पड़ न जाएं उलटे, जानें ये नियम, वरना होगा भारी नुकसान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।