Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नमक से लेकर पेन तक: शनिवार को इन चीजों को खरीदना क्यों माना जाता है अशुभ?

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 02:00 PM (IST)

    शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है, जिसमें कुछ कार्यों से बचना और कुछ को करना शुभ माना जाता है। लोहा, तेल, नमक जैसी चीजें खरीदने से बच ...और पढ़ें

    भगवान शनि देव से जुड़े वो नियम जिनका पालन शनिवार को करना चाहिए। (Picture Credits- AI Image)

    भगवान शनि देव से जुड़े वो नियम जिनका पालन शनिवार को करना चाहिए। (Picture Credits- AI Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष और ग्रह शास्त्र में शनिवार का दिन मुख्य रूप से न्याय और कर्म प्रधान देवता शनि देव को समर्पित है। उनका स्वभाव काफी कठोर माना जाता है। माना जाता है कि, कुंडली में शनि देव की स्थिति अच्छी होती है, तो व्यक्ति को अपार सफलता मिलने के साथ राससुख की प्राप्ति होती है।

    हिंदू धर्म को मानने वाले अधिकतर लोग शनिवार के दिन कुछ खास तरह की सावधानियां बरतते हैं, ताकि शनि दोष के प्रभाव से मुक्त रह सकें। आइए जानते हैं शनिवार के दिन क्या करना सही और किन कार्यों को करने से बचना चाहिए?

    शनिवार के दिन किन चीजों को खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है?

    लोहे और स्टील की चीजें

    माना जाता है कि, शनिवार के दिन लोहा या स्टील से जुड़ी कुछ भी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। दरअसल लोहा शनि से जुड़ी वस्तु मानी जाती है, जिस वजह से शनिवार के दिन इसे खरीदने से परिवार में दुर्भाग्य आता है।

    सरसों या वनस्पति का तेल

    शनिवार के दिन सरसों का तेल शनि देव की प्रतिमा पर चढ़ाना शुभ माना जाता है, लेकिन जो भी लोग इस दिन सरसों का तेल खरीदते हैं, उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि, शनिवार के दिन तेल खरीदने से बीमारियां आमंत्रित होती है।

    खबरें और भी

    नमक

    शनिवार के दिन माना जाता है कि, न तो किसी से नमक उधार लेना चाहिए और न ही खरीदना चाहिए। ऐसा करने से घर में कर्ज बढ़ता है।

    झाड़ू

    शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से घर में दरिद्रता का वास होता है। हालांकि इसे लेकर दो तरह की राय हैं, कुछ लोगों को शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ कार्य लगता है, लेकिन कुछ लोग इसे अशुभ मानते हैं।

    स्याही और पेन

    स्याही, पेन, कॉपी, कागज, कलम और दवात क संबंध विद्या से होता है और विद्या का ग्रह बृहस्पति ग्रह को माना जाता है, इसलिए पढ़ाई से जुड़ी चीजों को खरीदने के लिए सबसे अच्छा दिन गुरुवार का है, न कि शनिवार का दिन है। शनिवार के दिन स्याही या पेन खरीदने से व्यक्ति अपयश का भागीदारी बनता है।

    ईंधन

    शनिवार के दिन ईंधन से जुड़ी वस्तुएं जैसे केरोसिन, पेट्रोल और माचिस खरीदने से बचना चाहिए। भारतीय संस्कृति में ईंधन को अग्नि देवता से जोड़कर देखा जाता है, जो पंच तत्वों में से एक और बेहद पवित्र है। माना जाता है कि, शनिवार के दिन खरीदा गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाने का कार्य करता है।

    काले जूते

    माना जाता है कि, शनिवार के दिन काले रंग के जूते, कपड़े और काली छतरी खरीदने से बचनी चाहिए। मान्यता है कि, शनिवार को खरीदी गई वस्तु का इस्तेमाल करने से व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

    what to do and avoid buying on saturday hindu astrology shani dev remedies

    शनिवार के दिन क्या करना चाहिए?

    शनिवार के दिन दान करने का अत्यंत विशेष महत्व है। माना जाता है कि, इस दिन शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा शनि देव भी प्रसन्न होते हैं।

    शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें काले तिल अर्पित करना चाहिए। तिल से बनी चीजें उन्हें बेहद पसंद है। जो व्यक्ति इस दिन काले तिल का दान करता है, उसके सभी तरह के शनि दोष मिटते हैं।

    माना जाता है कि, शनिवार के दिन घर के पश्चिमी कोने में कच्चा नमक रखने से यह नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है। जब नमक में नमीपन आ जाए, तो उसे बिना छुए ही पानी में बहा देना चाहिए।

    शनिवार के दिन उन तमाम लोगों को किसी न किसी तरह की मदद करें, जो आपको किसी न किसी तरह की सेवा प्रदान करते हैं। शनिदेव उन लोगों से काफी प्रसन्न होते हैं, जिन्हें दूसरों की मदद करना पसंद है।

    शनिवार के दिन अनाथलय में किताब दान करने से करियर में सफलता मिलती है। माना जाता है कि, शनि काफी अनुशासन पसंद करते हैं, जिस वजह से अगर आप किसी जरूरतमंद को किताबें दान करते हैं, उसका आध्यात्मिक लाभ कई गुना बढ़कर मिलता है।

    शनिवार के दिन शनि देव के अलावा भगवान हनुमान जी की भी पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इस दिन शनि चालीसा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

    सबसे बड़ी बात शनि देव को वो लोग ज्यादा पसंद हैं, जो अपना काम ईमानदारी से करते हैं। उन्हें अन्याय, निस्वार्थ और दुष्ट लोगों से परेशानी है। ऐसे लोगों पर शनि देव की हमेशा महादशा ही रहती है। तो सबसे पहले कुछ करने से पहले अपने अंदर सकारात्मक बदलाव लाने की पहल करें।

    यह भी पढ़ें- क्या सच में मनुष्य का एक साल भगवान के एक दिन के बराबर होता है? पढ़ें कितने महीनों की होती है भगवान की रात और सुबह

    यह भी पढ़ें- सावन में शादीशुदा बेटियों का मायके आना क्यों शुभ माना जाता है? पढ़ें इस खास परंपरा का महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।