Aaj Ka Panchang 3 March 2026: होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का साया, बन रहे ये योग, पढ़ें पूजा का शुभ मुहर्त
Aaj ka Panchang 3 मार्च 2026 के अनुसार, आज होलिका दहन (Holika Dahan 2026) का पर्व मनाया जा रहा है। होलिका दहन के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra ...और पढ़ें

Aaj ka Panchan 3 March 2026: क्या है होलिका दहन का सही समय?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 3 मार्च को फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि पर होलिका दहन (Holika Dahan 2026) का पर्व मनाया जा रहा है। होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2026) का साया रहेगा। इस दौरान पूजा-पाठ करना वर्जित है। यह ग्रहण (3 March Grahan Time in India) भारत में दिखाई देगा।
इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। होलिका दहन के दिन कई योग भी बन रहे हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 3 March 2026) का समय समेत आदि जानकारी।
तिथि: शुक्ल पूर्णिमा
मास: फाल्गुन
दिन: मंगलवार
संवत्: 2082
तिथि: पूर्णिमा – सायं 05 बजकर 07 मिनट तक
योग: सुकर्मा – प्रातः 10 बजकर 25 मिनट तक
करण: बव – सायं 05 बजकर 07 मिनट तक
करण: बालव – प्रातः 04 बजकर 54 मिनट तक (4 मार्च)
-1772441456736.jpg)
(Image Source: AI-Generated)
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 44 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 22 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: सायं 06 बजकर 21 मिनट पर
चंद्रास्त का समय: आज चंद्रास्त नहीं होगा
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: कुंभ राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: सिंह राशि में स्थित हैं
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
अमृत काल: प्रातः 01 बजकर 13 मिनट (4 मार्च) से प्रातः 02 बजकर 49 मिनट (4 मार्च) तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: प्रातः 08 बजकर 12 मिनट से प्रातः 09 बजकर 39 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 02 बजे मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 11 बजकर 06 मिनट से प्रातः 12 बजकर 33 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव मघा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
मघा नक्षत्र: प्रातः 07 बजकर 31 मिनट तक
सामान्य विशेषताएं: परंपरावादी, अधिकारप्रिय, अहंकार, सहज समृद्धि, क्रोधी स्वभाव, कामुक और उदारता
नक्षत्र स्वामी: केतु देव
राशि स्वामी: सूर्य देव
देवता: पितृ (पूर्वज)
प्रतीक: राजसिंहासन
खबरें और भी
कब से शुरू होगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026 Timing)
03 मार्च को सूतक काल सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। (Lunar Eclipse 2026 Sutak Time)
चंद्र ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर (Chandra Grahan 2026 Time Start And End)
पूर्ण चंद्र ग्रहण- शाम 05 बजकर 04 मिनट पर (Aaj Grahan Kitne Baje Se Kitne Baje Tak Hai)
चंद्र ग्रहण का समापन- शाम 06 बजकर 46 मिनट पर (Grahan in March 2026 Time)
होलिका दहन मुहूर्त (Holika Dahan Kab Hai)
भद्रा पुंछा: रात 01 बजकर 25 से रात 02 बजकर 35 मिनट तक
भद्रा मुखा: रात 02 बजकर 35 से प्रात: 04 बजकर 30 मिनट तक
हिंदू शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन, जिसे होलिका दीपक या छोटी होली भी कहा जाता है, प्रदोष काल (जो सूर्यास्त के बाद शुरू होता है) के दौरान किया जाना चाहिए, जब पूर्णिमा तिथि प्रचलित हो। पूर्णिमा तिथि के पहले भाग में भद्रा का प्रभाव रहता है और भद्रा के दौरान सभी शुभ कार्यों से बचना चाहिए।
यह समय विशेष रूप से धार्मिक अनुष्ठानों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। भद्रा काल की समाप्ति के बाद ही दहन का विधान है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और किसी भी प्रकार के दोष का निवारण हो सके।
यह भी पढ़ें- सुबह 4:56 से शुरू होगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, चंद्र ग्रहण का भी रहेगा प्रभाव; नोट करें टाइम
यह भी पढ़ें- Holika Dahan 2026: होलिका दहन के बाद घर ले आएं ये एक चीज, साल भर पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
यह दैनिक पंचांग Astropatri.com के सौजन्य से प्रस्तुत है. सुझाव व प्रतिक्रियाओं के लिए hello@astropatri.com पर ईमेल करें।