विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजा एकादशी 2026: श्रीहरि के साथ मां लक्ष्मी की चाहिए कृपा?तुलसी से जुड़े इन 5 नियमों का जरूर करें पालन

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 09:00 AM (IST)

7 सितंबर 2026 यानी आज अजा एकादशी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए तुलसी के ये आसान उपाय जरूर आजमाएं।

तुलसी से जुड़े आसान उपाय (AI-Generated Image)

तुलसी से जुड़े आसान उपाय (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अजा एकादशी (Aja Ekadashi 2026) के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से श्रीहरि का ध्यान करने से इंसान के सारे पाप कट जाते हैं और घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।

7 सितंबर, सोमवार के दिन यानी आज अजा एकादशी का व्रत (Aja Ekadashi Vrat 2026) रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 6 सितंबर की शाम 7:29 बजे से शुरू होकर 7 सितंबर की शाम 5:03 बजे तक रहेगी। वहीं, व्रत खोलने (पारण) का सही समय 8 सितंबर की सुबह 6:02 बजे से 8:33 बजे के बीच रहेगा।

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इस दिन तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है। आइए जानते हैं तुलसी से जुड़े किन नियमों का पालन करना लाभकारी होता है:

गंगाजल अर्पित करें: एकादशी की सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहनें और तुलसी के पौधे में थोड़ा सा गंगाजल अर्पित करें। इससे परिवार में हमेशा सद्भाव और सुख-शांति बनी रहती है।

भोग में डालें तुलसी: श्रीहरि की पूजा बिना तुलसी के पूरी नहीं होती। इसलिए भगवान विष्णु को जो भी भोग लगाएं, उसमें तुलसी का पत्ता जरूर शामिल करें। इससे वे अति प्रसन्न होते हैं।

पवित्र मंत्रों का जप: पूजा के दौरान तुलसी के पास बैठकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' या 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र का जप करें। यह मंत्र घर में बरकत और पॉजिटिव एनर्जी लाता है।

तुलसी की माला धारण करें: अगर संभव हो तो पूजा करते समय गले में तुलसी की माला जरूर पहनें। ऐसा माना जाता है कि तुलसी की माला पहनकर विष्णु जी की आराधना करने से कई गुना ज्यादा पुण्य मिलता है।

शाम को जलाएं दीपक: शाम ढलने के बाद तुलसी के पौधे के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाना बिल्कुल न भूलें। इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शुभता का आगमन होता है।

तो इस एकादशी आप भी ्अपने घर के आंगन की तुलसी पर कुछ आसान से उपाय करके भगवान विष्णु की कृपा पा सकते हैं। सच्चे मन से तुलसी से जुड़े उपाय करें और जीवन के कष्टों से राहत पाएंं।

यह भी पढ़ें- 4 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव; 1000 एकादशी का फल देगा व्रत

यह भी पढ़ें- Janmashtmi : हर मत के श्रद्धालु एक ही दिन मनाएंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 1000 एकादशी का फल देगा व्रत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।