Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपकी शादी में भी हो रही है देरी? आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में करें ये 5 अचूक उपाय; जल्द बजेगी शहनाई

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 07:31 PM (IST)

    आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जो 15 से 23 जुलाई तक है, विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए विशेष मानी जाती है। इस दौरान मां कात्यायनी की पूजा, हल्दी अर् ...और पढ़ें

    आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में करें ये 5 उपाय विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर (Picture Credit: AI Generated)

    आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में करें ये 5 उपाय विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का एक विशेष आध्यात्मिक महत्व है। जहां आमतौर पर नवरात्रि सामाजिक और उत्सव प्रधान मानी जाती है, वहीं गुप्त नवरात्रि तंत्र, मंत्र और गुप्त साधना के लिए शुभ जानी जाती है।

    पूरे साल में 4 नवरात्रि तिथियां होती हैं जिनमें से दो गुप्त रूप से मनाई जाती हैं। इस साल आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि का आरंभ 15 जुलाई को हो रहा है और यह 23 जुलाई तक रहेगी।

    यदि किसी जातक के विवाह में निरंतर बाधाएं आ रही हैं, रिश्ते बनते-बनते टूट रहे हैं, या कुंडली में बृहस्पति और शुक्र का बल कमजोर है, तो यह समय आदिशक्ति को प्रसन्न करने का सर्वोत्तम अवसर है। इस पावन काल में किए गए उपाय विवाह के मार्ग को सुगम बना सकते हैं।

    गुप्त नवरात्रि में शीघ्र विवाह के लिए क्या करें

    नौ दिन के इस पावन समय में श्रद्धा के साथ यदि आप कुछ उपाय करते हैं तो विवाह के मार्ग में आने वाली किसी भी प्रकार की बाधाएं दूर हो सकती हैं-

    मां कात्यायनी की पूजा

    गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन शाम को मां कात्यायनी के सम्मुख शुद्ध घी का दीपक जलाएं और "कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी..." मंत्र का यथाशक्ति जप करें। कम से कम एक माला जाप अवश्य करें।

    हल्दी की गांठें अर्पित करें

    विवाह योग्य युवक या युवती को इन नौ दिनों में नियमित भगवान शिव और माता पार्वती को हल्दी की गांठें अर्पित करनी चाहिए। इससे आपके लिए जल्द शादी के योग बन सकते हैं।

    gupt navratri ke upay

    अर्गला स्तोत्र का पाठ

    यदि विवाह में अत्यधिक विलंब हो रहा हो, तो दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र का नियमित पाठ करें "पत्नीं मनोरमां देहि..." या "रूपं देहि जयं देहि..." की कामना के साथ यह पाठ करें। जल्द ही आपकी शादी के योग बन सकते हैं।

    खबरें और भी

    श्रृंगार सामग्री का दान करें

    गुप्त नवरात्रि की पंचमी या अष्टमी तिथि को किसी सुहागन स्त्री या देवी मंदिर में पूर्ण श्रृंगार सामग्री जैसे सिंदूर, चूड़ियां, मेहंदी, लाल चुनरी दान करने से कुंडली का मांगलिक दोष और राहु-केतु का नकारात्मक प्रभाव शांत होता है। इस उपाय से आपके लिए जल्द ही शादी के योग बनेंगे और सुयोग्य जीवनसाथी मिलेगा।

    पवित्र गठबंधन करें

    गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन शिव जी और माता पार्वती के विग्रह पर कलावा लेकर सात बार लपेटते हुए गठबंधन करें और अपने शीघ्र विवाह की कामना करें। इस उपाय को करने से शादी में आने वाली कोई भी रुकावट दूर हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- गुप्त नवरात्रि दूसरी नवरात्रियों से कितनी अलग है? भीतर की शक्ति जगाने के 9 दिन बड़े खास

    यह भी पढ़ें- गुप्त नवरात्रि 2026 : यह शक्ति का उत्सव नहीं, शक्ति के सामने समर्पण का उत्सव है, इस बातों का रखें ख्याल

    लेखक: श्री चंद्रेश शर्मा, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com