Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhishma Ashtami 2026: भीष्म अष्टमी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 16 Jan 2026 12:07 PM (GMT+05:30)

    भीष्म अष्टमी पर पितामह भीष्म का एकोदिष्ट श्राद्ध (Ekoddishta Shraddha) किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन पर किए गए श्राद्ध से आत्मा को मोक्ष की प्र ...और पढ़ें

    Bhishma Ashtami 2026 Daan benefits

    Bhishma Ashtami 2026 Daan benefits

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भीष्म अष्टमी के रूप में मनाया जाता है, जो इस बार सोमवार, 26 जनवरी को मनाई जाएगी। महाभारत ग्रंथ में इस बात का वर्णन मिलता है कि शर शैया यानी तीरों की शैया पर रहने के बाद भी भीष्म पितामह ने प्राण त्यागने के लिए उत्तरायण की प्रतीक्षा की और माघ शुक्ल अष्टमी पर अपने प्राण त्यागे। इस दिन पर कुछ चीजों का दान (Bhishma Ashtami Daan) करना बहुत ही शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    महाभारत में मिलता है वर्णन

    शुक्लाष्टम्यां तु माघस्य दद्याद् भीष्माय यो जलम्।
    संवत्सरकृतं पापं तत्क्षणादेव नश्यति।

    महाभारत से लिए गए इस श्लोक का अर्थ है कि जो मनुष्य माघ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर भीष्म के निमित्त तर्पण, जलदान आदि करता है, उसके वर्षभर के पाप नष्ट हो जाते हैं।

    Bhishma Ashtami i

    जरूर करें इन चीजों का दान (Bhishma Ashtami Daan)

    भीष्म अष्टमी पर आप गरीबों व जरूरमंदों के बीच अपनी क्षमता के अमुसार, तिल (काले और सफेद), उबले चावल, अन्न, गुड़, और जल आदि का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से साधक को पितरों का आशीर्वाद मिलता है और सभी पापों का नाश होता है। साथ ही भीष्म अष्टमी पर इन चीजों का दान करने से जीवन में सुख-शांति आती है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आप इस दिन पर ब्राह्मणों को भोजन भी करवा सकते हैं।

    करें सफेद चीजों का दान

    पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए भीष्म अष्टमी के दिन सफेद रंग की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन पर दूध, दही और सफेद रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

    Bhishma Ashtami AI

    (AI Generated Image)

    जरूर करें ये काम

    भीष्म अष्टमी के दिन गाय को हरा चारा और हरी सब्जियां खिलाना भी काफी शुभ माना गया है। इससे मानसिक तनाव दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन पर जातक भीष्म तर्पण अर्थात भीष्म पितामह के निमित्त जल अर्पण करते हैं, जिसके लिए तिल, कुश और जल का उपयोग किया जाता है। माना जाता है कि इससे जातक को पापों से मुक्ति और वंश वृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Bhishma Ashtami 2026: क्यों खास है भीष्म अष्टमी, इस व्रत को करने से मिलते हैं ये लाभ

    यह भी पढ़ें - कलम और दवात के देवता ने कैसे संभाला सृष्टि के कर्मों का लेखा-जोखा? यमराज से जुड़ा है कनेक्शन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।