Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: कन्या पूजन के दौरान उपहार में दे ये चीजें, देवी मां होंगी प्रसन्न

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 08:59 AM (GMT+05:30)

    चैत्र नवरात्र की अष्टमी व नवमी तिथि पर कन्या पूजन (Kanya Pujan) विशेष रूप से किया जाता है। ...और पढ़ें

    कन्या पूजन में उपहार में क्या दें? (AI Generated Image)

    कन्या पूजन में उपहार में क्या दें? (AI Generated Image)

    HighLights

    1. नवरात्र व्रत करने से मिलती है माता रानी की कृपा

    2. देवी मां का ही स्वरूप मानी जाती हैं कन्याएं

    3. अष्टमी व नवमी पर किया जाता है कन्या पूजन

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) की पावन अवधि 19 मार्च से शुरू हो चुकी है। इस दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार नवरात्र की अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन करते हैं। इस दौरान कन्याओं को कुछ धन या उपहार देकर विदा किया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कन्याओं को क्या उपहार देना शुभ होगा।

    मिलेगा माता रानी का आशीर्वाद

    माता की पूजा में शृंगार विशेष रूप से चढ़ाना जाता है। कन्याओं को भी माता रानी का ही स्वरूप माना जाता है। ऐसे में आप कन्या पूजन के दौरान घर आई कन्याओं को उपहार के रूप में वस्त्र रंग के कपड़े, लाल चुनरी, चूड़ियां, बिंदी, मेंहदी या क्लिप आदि दे सकते हैं। जिससे आपको देवी मां का भी आशीर्वाद मिलता है।

    शुभ माने जाते हैं ये उपहार

    Navratri Kanya Pujan (1)

    (AI Generated Image)

    आप कन्याओं को शिक्षा से संबंधित सामग्री जैसे किताबें, पेन-पेंसिल, कॉपियां, ड्राइंग बुक्स, कलर सेट आदि भी दे सकते हैं, जो बच्चों के लिए उपयोगी तो है ही, साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी इस तरह का उपहार देना शुभ भी माना जाता है। इसके साथ ही आप कन्याओं को धार्मिक पुस्तकें भी भेंट के रूप में दे सकते हैं।

    दे सकते हैं ये उपयोगी चीजें

    आप कन्या पूजन में छोटी-छोटी कन्याओं को लंच बॉक्स, पानी की बोतल, गुल्लक या फिर स्कूल बैग जैसी चीजें भी दे सकते हैं, जो उनके बहुत काम आएंगी। इसके साथ ही कन्याओं को खुश करने के लिए खिलौने, गुड़िया, खेल के सामान या चॉकलेट आदि भी दी जा सकती है। कन्याओं के प्रसन्न होने का अर्थ है कि माता रानी भी आपसे प्रसन्न है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - किस्मत बदल देंगे नवरात्र के ये 9 दिन, जानें मां के किस स्वरूप की पूजा से दूर होगा कौन सा कष्ट?

    यह भी पढ़ें - Durga Kavach Path 2026: नवरात्र में क्यों जरूरी है 'दुर्गा कवच' का पाठ? नोट कर लें इसके नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।