Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा को प्रिय हैं ये राशियां, सिंह सा रहता है इनका रुतबा
इस साल चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है। ...और पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की प्रिय राशियां। (Ai Generated Image)
HighLights
चैत्र नवरात्र का पर्व बेहद शुभ माना जाता है
इस दौरान मां दुर्गा की पूजा होती है
चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होगी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) का पावन पर्व मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। इस साल यह नवरात्र कुछ राशियों के लिए बेहद मंगलकारी साबित होने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की विशेष स्थिति के प्रभाव से इन राशियों के जीवन में बहुत चमत्कारी बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं।

Ai Generated Image
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जो साहस और शक्ति के प्रतीक हैं। मां दुर्गा स्वयं शक्ति स्वरूपा हैं, इसलिए मेष राशि के जातक उन्हें विशेष प्रिय होते हैं। इस नवरात्र में मेष राशि के लोगों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। इनके निर्णय लेने की क्षमता इन्हें भीड़ से अलग खड़ा करेगी। मां की कृपा से इनका मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि का प्रतीक ही शेर है और मां दुर्गा खुद सिंह वाहिनी हैं। यही वजह है कि सिंह राशि के जातकों पर माता रानी की विशेष कृपा रहती है। इस चैत्र नवरात्र में इन लोगों का लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आएगी। ऑफिस में इनका दबदबा बढ़ेगा। साथ ही इनके व्यक्तित्व में एक अलग ही तेज दिखाई देगा, जिससे इनकी तारीफ करने के लिए लोग मजबूर हो जाएंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग अपनी इच्छाशक्ति के लिए जाने जाते हैं। मेहनत और त्याग से देवी खुश होती हैं, जो इस राशि के जातकों में देखनो को मिलती है। नवरात्र के नौ दिनों के दौरान वृश्चिक राशि वालों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। इनका सामाजिक रुतबा बढ़ेगा और ये अपने शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे।
खबरें और भी
धनु राशि
बृहस्पति की यह राशि धर्म और ज्ञान का प्रतीक है। धनु राशि के जातक जब मां दुर्गा की भक्ति करते हैं, तो उन्हें बहुत जल्द शुभ फल मिलता है। इस नवरात्र में इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही ये अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र में करें सप्तश्लोकी दुर्गा स्तोत्र का पाठ, हर कार्य में मिलेगी सफलता
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि 2026: 9 दिनों में मां दुर्गा के इन नौ स्वरूपों की होगी पूजा, देखें तिथि व महत्व
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।