विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सफलता कदम चूमेगी और समाज में बढ़ेगा रुतबा, बस चाणक्य की इन 4 बातों को किसी से न करें शेयर

Updated: Fri, 31 Jul 2026 10:43 AM (GMT+05:30)

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जीवन में सफलता और सम्मान पाने के लिए कुछ बातें दूसरों से साझा नहीं करनी चाहिए। ...और पढ़ें

हमेशा गुप्त रखनी चाहिए ये बातें (Picture Credit- AI Generated)

हमेशा गुप्त रखनी चाहिए ये बातें (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में आचार्य चाणक्य की नीतियों को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। चाणक्य के अनुसार, हर व्यक्ति को बुरे समय के लिए हमेशा धन और ज्ञान को बचाकर रखना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि अगर जीवन में सफलता प्राप्त करनी है, तो कुछ बातों को दूसरों के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि कुछ बातों को शेयर करने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और समाज में आपका सम्मान कम होता है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि वो कौन सी बातें हैं, जिन्हें भूलकर भी लोगों के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं इस आर्टिकल के बारे में विस्तार से।

chanakya niti (7)

(Picture Credit- AI Generated)

किसी को न बताएं ये बातें

1. आर्थिक नुकसान- आचार्य चाणक्य अपनी नीति में बताते हैं कि यदि आपको व्यापार या नौकरी में कोई बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है, तो इस बात को जानकारी को दूसरे लोगों को नहीं देनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जब कोई आर्थिक स्थिति से कमजोर हो जाता है, तो सामने वाला आपसे दूरी बना सकता है और सम्मान नहीं करेगा। इसी वजह से आर्थिक नुकसान की बात किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए।

2. घर के झगड़े- अगर आपके घर में झगड़ा हुआ है या किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो इस बात की जानकारी आप किसी न दें। घर के झगड़े की बातों को गुप्त रखनी चाहिए। आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार, घर के झगड़े की बातों को दूसरों लोगों को बताने से लोग आपका फायदा उठाकर रिश्तों को तोड़ने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से आपके जीवन में कोई बड़ी समस्या आ सकती है।

यह भी पढ़ें- हर पति-पत्नी में होने चाहिए ये गुण, कभी नहीं टूटेगा रिश्ता, हर कोई पूछेगा आपके सुखी जीवन का राज

3. अपना अपमान- अगर आपका समाज में अपमान हुआ है या फिर किसी ने आपको बातचीत के दौरान अपशब्द कहे हैं, तो इस बात को सामने वाले से भूलकर भी शेयर नहीं करनी चाहिए। यदि आप कभी किसी को अपनी बेइज्जती के बारे में बताएंगे, तो सामने वाला व्यक्ति भी आपका सम्मान करना बंद कर देगा। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने अपमान के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए।

4. अपनी योजना- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आपको काम में सफलता प्राप्त करनी है, तो अपनी काम की योजना के बारे में किसी को जानकारी न दें। जब किसी के मन में कोई बड़ा काम करने का लक्ष्य आता है, तो वे व्यक्ति अपने लक्ष्य की योजना की जानकारी लोगों से शेयर कर देते हैं, तो कुछ लोग उसके लक्ष्य का मजाक उड़ाते हैं और कुछ लोग बातों के द्वारा आपके आत्मविश्वास को कमजोर कर देते हैं, जिसकी वजह से आप लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाते।

यह भी पढ़ें- इन 4 चीजों पर पैसे लुटाने से जीवन में आती है कंगाली, आचार्य चाणक्य ने दी है ये कड़ी चेतावनी

यह भी पढ़ें- इन 5 आदतों वाले व्यक्ति को माना जाता है मूर्ख, आज ही बनाएं दूरी, क्या कहती है चाणक्य नीति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।