Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maa Laxmi Mantra: शुक्रवार को पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 08:57 PM (IST)

    Maa Laxmi Mantra मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि शांति और खुशहाली आती है। साथ ही आर्थिक संकटों से भी निजात मिलती है। ज्योतिष कुंडली में ...और पढ़ें

    Maa Laxmi Mantra: शुक्रवार को पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप
    Maa Laxmi Mantra: शुक्रवार को पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन धन की अधिष्ठात्री मां लक्ष्मी को समर्पित है।
    2. इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है।
    3. मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Maa Laxmi Mantra: शुक्रवार का दिन धन की अधिष्ठात्री मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त लक्ष्मी वैभव का व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है। साथ ही आर्थिक संकटों से भी निजात मिलती है। ज्योतिष कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत करने हेतु शुक्रवार को धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी आर्थिक संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार को विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें।

    यह भी पढ़े: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें ये आसान उपाय, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    राशि अनुसार मंत्र जाप

    • मेष राशि के जातक शुक्रवार के दिन 'ऊँ वसुन्धरायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक पूजा के समय 'ऊँ धनधान्य-कर्ये नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक शुक्रवार के दिन 'ऊँ पद्मालयायै नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक पूजा के समय 'ऊँ स्वाहायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • सिंह राशि के जातक शुक्रवार के दिन 'ऊँ लक्ष्म्यै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक पूजा के समय 'ऊँ दीप्तायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक शुक्रवार के दिन ' ऊँ कमलायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय ' ऊँ कामाक्ष्यै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक शुक्रवार के दिन 'ऊँ अमृतायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक पूजा के समय 'ऊँ करुणायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक शुक्रवार के दिन 'ऊँ पद्महस्तायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक पूजा के समय'ऊँ वरलक्ष्म्यै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।

    यह भी पढ़े: गुरुवार को धनु राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 2 राशियों की बदलेगी किस्मत

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'