Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीज-त्‍योहार जुलाई 2026 लिस्‍ट : जगन्नाथ रथ यात्रा, देवशयनी एकादशी सहित इस माह मनाए जाएंगे ये 12 पर्व

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 01:47 PM (IST)

    जुलाई 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें देवशयनी एकादशी, जगन्नाथ रथ यात्रा और गुरु पूर्णिमा जैसे 12 प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। ...और पढ़ें

    जुलाई 2026 में त्योहारों की भरमार, मनाए जाएंगे कई पर्व (Picture Credit- AI Generated)

    जुलाई 2026 में त्योहारों की भरमार, मनाए जाएंगे कई पर्व (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक दृष्‍टि से जुलाई 2026 का महीना बहुत ही महत्‍वपूर्ण रहने वाला है। इस माह तीज-त्‍योहारों की झड़ी लगी रहेगी। इस माह जहां देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी, वहीं दूसरी तरफ माह के अंत से सावन भी लग जाएंगे। पूरे माह हर दूसरे-तीसरे दिन कोई त्‍योहार मनाया जाएगा। इस माह गुप्‍त नवरात्रि भी हैं और पुरी में जगन्‍नाथ रथ यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा।

    गुरु पूर्णिमा जैसा महत्‍वपूर्ण पर्व भी जुलाई में ही मनाया जाएगा। कुल मिलाकर इस माह लगभग 12 बड़े पर्व आएंगे, जो धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्‍व भी रखते हैं। तो चलिए इस लेख में आपको बताते हैं कि जुलाई माह (July Ke Vrat Tyohar 2026) में कब कौन से त्योहार मनाए जाएंगे।

    तारीख  त्‍योहार और व्रत 
    03 जुलाई 2026 संकष्टी गणेश चतुर्थी , संत थॉमस डे
    10 जुलाई 2026  योगिनी एकादशी
    12 जुलाई 2026 रोहिणी व्रत , मास शिवरात्रि , प्रदोष व्रत
    14 जुलाई 2026 भौमवती अमावस्या 
    15 जुलाई 2026  गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
    16 जुलाई 2026  मुहर्रम समाप्त , पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा
    17 जुलाई 2026 वरद चतुर्थी
    19 जुलाई 2026 कौमार षष्ठी 
    25 जुलाई 2026 देवशयनी एकादशी
    26 जुलाई 2026 जाया पार्वती व्रत , प्रदोष व्रत
    29 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा ,व्यास पूजा
    30 जुलाई 2026 कांवड़ यात्रा प्रारंभ

    dates of jagannath rath yatra(Picture Credit- AI Generated)

    योगिनी एकादशी डेट और टाइम

    योगिनी एकादशी का व्रत शुक्रवार, 10 जुलाई को रखा जाएगा और इसका पारण 11 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 36 मिनट तक के बीच में किया जा सकता है। गौण योगिनी एकादशी मानने वाले लोग 11 जुलाई, शनिवार के दिन व्रत रख सकते हैं।

    july festival list

    (Picture Credit- AI Generated)

    देवशयनी एकादशी डेट और टाइम

    देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को मनाई जाएगी। 24 जुलाई को ही सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर एकादशी तिथि प्रारंभ होगी और 25 जुलाई को सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। एकादशी का व्रत शनिवार को रखा जाएगा और इसका पारण 26 जुलाई रविवार के दिन सुबह 5 बजकर 39 मिनट से लेकर 8 बजकर 22 मिनट के बीच किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    गुरु पूर्णिमा डेट और टाइम

    आषाढ़ की पूर्णिमा को ही गुरु पूर्णिमा कहा गया है। यह पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा। 28 जुलाई , मंगलवार को ही शाम 6 बजकर 18 मिनट पर पूर्णिमा तिथि लग जाएगी और बुधवार को रात 8 बजकर 5 मिनट पर यह तिथि समाप्‍त हो जाएगी। पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय रात 7 बजकर 21 मिनट पर होगा।

    july ke tyohar

    (Picture Credit- AI Generated)

    अतः कहा जा सकता है कि जुलाई 2026 का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। इस माह की शुरुआत से लेकर अंत तक कोई-न-कोई त्योहार मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- आषाढ़ माह में किस दिन रखा जाएगा योगिनी और देवशयनी एकादशी व्रत? जानिए सही डेट और पारण का समय 

    यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा 2026 : सहरसा में होगा श्रद्धा व समर्पण का उत्सव, वायरल वीडियो ने खोले स्वामी आगमानंद के कई आध्यात्मिक राज

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।