Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं आपकी ये 4 आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कर्ज की समस्या? गरुड़ पुराण में बताई गई है वजह

    Updated: Mon, 25 May 2026 11:38 AM (GMT+05:30)

    गरुड़ पुराण के अनुसार, कुछ बुरी आदतें मां लक्ष्मी को अप्रसन्न करती हैं, जिससे व्यक्ति को कर्ज और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन 4 आदतों को ...और पढ़ें

    कैसे दूर कर्ज की समस्या (Picture Credit- AI Generated)

    कैसे दूर कर्ज की समस्या (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति अपना जीवन सुख, शांति और आर्थिक समृद्धि से भरा चाहता है। इसके लिए वह अधिक मेहनत करता है, लेकिन इसके बाद भी जीवन में कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। कर्ज एक ऐसी समस्या है, जिसमें पारिवारिक शांति पूरी तरह छीन जाती है। इस समस्या के समाधान के बारे में सनातन धर्म के प्रमुख महापुराणों में से एक गरुड़ पुराण में बताया गया है। यह पुराण सफल और समृद्ध जीवन जीने का मार्गदर्शक है।

    गरुड़ पुराण में वर्णन किया गया है कि कुछ ऐसी बुरी आदतों की वजह से व्यक्ति से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिससे अनावश्यक खर्चे बढ़ते हैं और कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर में नकारात्मकता का वास होता है। अगर आप भी लंबे समय से कर्ज के बोझ का सामना कर रहे हैं, तो इस लेख में बताई गई गरुड़ पुराण की 4 आदतों को आज ही छोड़ दें। इससे कर्ज की समस्या कोसों दूर होगी।

    garud puran  (1)

    (Picture Credit- AI Generated)

    1. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोना

    गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति सुबह सूर्योदय के बाद सूर्यास्त के दौरान सोता रहता है, तो इससे जीवन में कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सूर्योदय के बाद देर तक सोना और सूर्यास्त के दौरान बिस्तर पर पड़े रहना अशुभ माना जाता है। इसलिए देर सुबह तक और सूर्यास्त के समय सोना वर्जित है।

    2. कठोर वाणी बोलना और अपमान करना

    गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति बातचीत के दौरान कड़वे शब्द का प्रयोग करता है या फिर किसी का अपमान करता है, तो उसे आर्थिक तंगी की समस्या हो सकती है। इसलिए किसी को कठोर वाणी और किसी का अपमान करने से बचना चाहिए। इस गलती को करने से समृद्धि कभी नहीं ठहरती।

    खबरें और भी

    3. घर में गंदगी और रात में जूठे बर्तन छोड़ना

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में साफ-सफाई होती है। उसी घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इस गलती को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, जिससे कर्ज की समस्या बन सकती है। इसके अलावा रात को जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इससे भी आर्थिक संकट आता है।

    4. बेईमानी करना

    जो व्यक्ति जीवन में बेईमानी और धोखाधड़ी करता है। इससे धन की कमी आती है और तिजोरी में कभी भी धन नहीं रुकता

    यह भी पढ़ें- क्या सच में सपनों में भगवान संकेत देते हैं? गरुड़ पुराण में मिलते हैं कई रहस्यमयी जवाब

    यह भी पढ़ें- घर में बार-बार टूट रही हैं भगवान की मूर्तियां, तो हो जाएं सावधान! गरुड़ पुराण में छिपा है बड़ा संकेत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।