Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गरुड़ पुराण: धनवान को भी भिखारी बना देती हैं ये बड़ी आदतें, अगर किया नजरअंदाज, तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 12:15 PM (IST)

    गरुड़ पुराण के अनुसार, कुछ आदतें व्यक्ति को आर्थिक तंगी और कंगाली की ओर धकेल सकती हैं। इन आदतों को त्यागकर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है और ज ...और पढ़ें

    जीवन में भूलकर भी न करें ये 4 काम (Picture Credits- AI Image)

    जीवन में भूलकर भी न करें ये 4 काम (Picture Credits- AI Image) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करते हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त नहीं होती है और जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए कई उपाय भी करते हैं, लेकिन फिर भी कोई सफलता नहीं मिलती है।

    हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ गरुड़ पुराण में जीवन में कंगाली आने की वजह के बारे में बताया गया है। साथ ही इस ग्रंथ में जीवन को सुखी और सफल बनाने के लिए कई खास नीतियों के बारे में वर्णन किया गया है।

    गरुड़ पुराण के अनुसार, कुछ आदतों की वजह से व्यक्ति को जीवन में कंगाली का सामना करना पड़ सकता है और जीवन में नकारात्मकता आती है, जिसकी वजह से कभी भी धनवान नहीं बन पाता। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन आदतों की वजह से कंगाली आती है।

    garud puran (17)

    (Picture Credits- AI Image) 

    इन आदतों की वजह से आती है कंगाली

    रात में जूठे बर्तनों को छोड़ना- गरुड़ पुराण में बताया गया है कि रात में कभी भी रसोई में जूठे बर्तनों को नहीं छोड़ना चाहिए। रात को भोजन करने के बाद जूठे बर्तनों को साफ करके रखना चाहिए। जो लोग रात में भोजन करने के बाद जूठे बर्तनों को रसोई में छोड़ देते हैं, तो इसकी वजह से उन्हें जीवन में कंगाली का सामना करना पड़ सकता है और घर में दरिद्रता का वास होता है। इसलिए रात को जूठे बर्तनों को साफ करके रखने की सलाह दी जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण में लिखा है साफ-साफ, कभी न करें इन चीजों का दान

    सुबह देर तक सोना- रोजाना सुबह जल्दी उठना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार, सुबह देर तक सोने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी तरक्की नहीं होती। साथ ही धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए रोजाना सुबह सूरज उगने से पहले से उठना चाहिए। इससे आपको जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

    गंदे और अशुद्ध कपड़े पहनना- गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो लोग गंदे या बदबूदार कपड़े पहनते हैं, तो उनसे मां लक्ष्मी प्रसन्न नहीं होती हैं, क्योंकि मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर ही होता है। गंदे या बदबूदार कपड़े पहनने से जीवन में आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    दूसरों की बुराई करना- जो लोग सामने से देखने में बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन आपकी पीठ पीछे बुराई करते रहते हैं, तो ऐसे लोगों में मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं और जीवन में दरिद्रता आ जाती है। साथ ही व्यक्ति कंगाल बन सकता है।

    यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण की सीख: रोज करने चाहिए ये 5 शुभ कर्म, बदल सकती है आपकी किस्मत

    यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण: श्‍मशान घाट ले जाने से पहले 'शव' को आखिर क्‍यों बांधकर रखा जाता है?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।