Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदू धर्म में दाह संस्कार है जरूरी, लेकिन गरुड़ पुराण में इन 5 लोगों के लिए क्यों है मनाही?

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 06:00 PM (IST)

    गरुड़ पुराण के अनुसार, सनातन धर्म में कुछ विशेष लोगों का दाह संस्कार नहीं किया जाता है, बल्कि उन्हें भूमि या जल समाधि दी जाती है। ...और पढ़ें

    गरुड़ पुराण के अनुसार इन 5 लोगों को दाह संस्कार नहीं करना चाहिए। (Picture Credits- AI Image)

    गरुड़ पुराण के अनुसार इन 5 लोगों को दाह संस्कार नहीं करना चाहिए। (Picture Credits- AI Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गरुड़ पुराण के अनुसार, सनातन धर्म में मृत्यु के बाद शरीर का दाह संस्कार करने की परंपरा है। हालांकि इस महान पुराण में कुछ खास लोगों का भी वर्णन किया गया है, जिनका दाह संस्कार करने की परंपरा नहीं है। सनातन धर्म में 16 अनुष्ठानों का जिक्र है, जिसमें से एक अनुष्ठान दाह संस्कार का भी है।

    गरुड़ पुराण के मुताबिक दाह संस्कार करने पर ही मृतक की आत्मा को शांति मिलती है। हालांकि शास्त्रों के अनुसार दाह संस्कार सभी के लिए जरूरी है, लेकिन गरुड़ पुराण में कुछ खास श्रेणियों के लोगों के लिए दाह संस्कार के बजाय भूमि या जल समाधि का विधान बताया गया है। इसके अलावा गरुड़ पुराण में पांच तरह के लोगों का दाह संस्कार करना पूर्ण रूप से वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

    5

    गर्भवती महिलाएं

    गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, गर्भवती महिलाओं की मृत्यु होने पर उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है। इसके पीछे व्यावहारिक और संवेदनशील दोनों तरह के वजहें हैं। गर्भवती महिला का दाह संस्कार करने से शरीर फट सकता है, जिससे गर्भस्थ शिशु बाहर निकल सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं की मृत्यु होने के बाद उन्हें जमीन में दफनाया जाता है या जल समाधि दी जाती है।

    2

    सांप के काटने से मौत

    गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की मौत सांप काटने या किसी भी तरह के जहर से होती है, तो उसका दाह संस्कार नहीं किया जाना चाहिए। माना जाता है कि, विष के असर के कारण सूक्ष्म जीवन शक्ति करीब 21 दिनों तक शरीर में बनी रहती है। ऐसे व्यक्ति को पूर्णतः मृत नहीं माना जाता है, इस वजह से ऐसे शव को जल में समाधि दी जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नीम चबाना और घर का खाना न खाना: श्मशान से लौटने के बाद के 4 कड़े नियम, जिनका जिक्र गरुड़ पुराण में भी है

    3

    11 साल से कम उम्र के बच्चे को

    गरुड़ पुराण के मुताबिक, यदि कोई बच्चा 11 साल से कम उम्र या गर्भ में ही मर जाता है, तो उसका दाह संस्कार नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि, कम उम्र में आत्मा शरीर से कम जुड़ी होती है। यदि लड़के का जनेऊ संस्कार पूरा नहीं हुआ है या लड़की को मासिक धर्म शुरू नहीं हुआ है, तो उन्हें पानी में समाधि दी जाती है। ऐसे शव को जलाया नहीं जाता है।

    4

    संक्रामक रोग से होने वाली मौत

    यदि किसी व्यक्ति की मौत किसी भी तरह के गंभीर संक्रामक रोग के कारण हुई हो, तो शव को जलाना नहीं चाहिए। इस नियम के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। यदि ऐसे व्यक्ति का शवदाह किया जाता है, तो संक्रामक तत्व हवा के जरिए से फैल सकते हैं, जिससे दूसरे भी बीमार हो सकते हैं, इसलिए ऐसे शव को भूमि में दफन करना ही सही माना जाता है।

    1

    संत या ऋषि

    सांसारिक जीवन के मोह को त्यागकर संन्यास लेने वालों के लिए भी दाह संस्कार पूर्ण रूप से वर्जित है। इसका कारण यह है कि, संत और ऋषि अपनी इंद्रियों पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। उन्हें शरीर से कोई लगाव नहीं होता है। इसलिए दिव्य प्राणियों को भूमि या जल में समाहित किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण: श्‍मशान घाट ले जाने से पहले 'शव' को आखिर क्‍यों बांधकर रखा जाता है?

    यह भी पढ़ें- श्मशान घाट पहुंचने से पहले क्यों दिया जाता है अर्थी को विश्राम? गरुड़ पुराण में छिपा है इस परंपरा का असली रहस्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।