गरुड़ पुराण की सीख: सुबह उठते ही करें ये 3 काम, कभी नहीं आएगी दरिद्रता और बनी रहेगी सुख-समृद्धि
गरुड़ पुराण के अनुसार, सुबह की दिनचर्या में कुछ विशेष कार्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। जल्दी स्नान, मंदिर में दीपक जलाना और मंत्र जाप क ...और पढ़ें

गरुड़ पुराण के ये 3 सुबह के काम दिलाएंगे सुख-समृद्धि और दूर करेंगे दरिद्रता (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अपने दिन की शुरुआत एक सकारात्मक और अनुशासित दिनचर्या के साथ करने से धन और समृद्धि को आकर्षित किया जा सकता है।
ऐसा माना जाता है कि सुबह उठते ही आप कुछ ऐसे काम कर सकते हैं जिनका शुभ फल आपके आने वाले जीवन में दिखाई दे सकता है। घर के बड़े बुजुर्ग अक्सर ऐसा कहते हैं कि दिन की शुरुआत हमेशा अच्छे कर्मों से करनी चाहिए जिससे पूरा दिन अच्छा बना रहे और उसका फल आपके जीवन में दिखाई दे।
इसी वजह से आपको रोज जल्दी उठने की सलाह दी जाती है, उठते ही जमीन को स्पर्श करके ईश्वर को धन्यवाद देने के लिए कहा जाता है, सूर्य को नमस्कार करके दिन को शुभ बनाए रखने का आशीर्वाद लिया जाता है। ऐसे कई काम हैं जिन्हें उठते ही करने से आपको पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। ऐसे ही गरुड़ पुराण में भी कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जिनका पालन अलग आप सुबह उठते ही करते हैं जो सदैव समृद्धि बनी रहती है। आइए जानें इसके बारे में यहां।
सुबह उठते ही स्नान करें
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति सुबह उठते ही सबसे पहले स्नान करता है उसका पूरा दिन ऊर्जा से भरा रहता है। यही नहीं ऐसे व्यक्ति को ईश्वर का आशीर्वाद भी मिलता है। यही नहीं अगर कोई व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करता है तो उसका आपके जीवन में ज्यादा प्रभाव होता है।
इससे मन मस्तिष्क शुद्ध बना रहता है और आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है। गरुड़ पुराण बताया गया है कि मनुष्य को प्रतिदिन सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए इससे शारीरिक शुद्धि बनी रहती है, पाप नष्ट होते हैं और दरिद्रता दूर होती है।
खबरें और भी
मंदिर में दीपक जलाना
प्रातः उठकर स्नान करने के बाद यदि कोई व्यक्ति मंदिर में दीपक जलाता है तो उसे समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस उपाय से आर्थिक स्थित भी अच्छी बनी रहती है और ऐसा माना जाता है कि यह ईश्वर को प्रसन्न करने के सबसे अच्छा और आसान तरीका है। गरुड़ पुराण में इस बात का जिक्र है कि जो व्यक्ति सुबह उठकर घर के मंदिर में नियमित दीपक जलाता है उसके जीवन में समृद्धि बनी रहती है और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
सुबह मंत्र का जाप करना
गरुड़ पुराण के अनुसार, सुबह के समय जो व्यक्ति अपने ईष्ट देव के मंत्र का जाप करता है उसके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है और उसे ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है। मंत्र के जाप से आपको शारीरिक और मानसिक शक्ति मिलती है और यह समृद्धि को आकर्षित करने का उपाय माना जाता है।
अगर आप भी सुबह उठकर यहां बताए काम करेंगे तो आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है और ईश्वर का आशीर्वाद बना रहता है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, गरुड़ पुराण के ये 10 नियम बनाते हैं आपको एक सच्चा सनातनी
यह भी पढ़ें- धनवान को भी अगले जन्म में भिखारी बना देती हैं ये आदतें, गरुड़ पुराण से समझें कर्मों का खेल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।