Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शत्रु बाधा और नकारात्मक ऊर्जा का होगा अंत, मंगलवार को करें बजरंगबली के इन मंत्रों का जप

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 08:21 AM (IST)

    हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए शुभ माना गया है। इस दिन पर हनुमान जी के मंत्रों का जप जरूर करें। ...और पढ़ें

    करें बजरंगबली के इन मंत्रों का जप (Picture Credit: Freepik)

    करें बजरंगबली के इन मंत्रों का जप (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. बजरंगबली की पूजा के लिए समर्पित है मंगलवार का दिन

    2. शत्रु बाधा को दूर करने के लिए करें शक्तिशाली मंत्रों का जप

    3. कृपा प्राप्ति के लिए मंगलवार के दिन ध्यान रखें कुछ विशेष नियम

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार का दिन बजरंगबली की कृपा पाने के लिए बहुत ही उत्तम माना गया है। मंगलवार के दिन हनुमान जी के इन शक्तिशाली मंत्रों का जप करने से आपको ढेर सारे लाभ मिल सकते हैं।

    अगर आप शत्रुओं से परेशान हैं या फिर नकारात्मक ऊर्जा आपके काम में बाधा बन रही है, तो ऐसे में श्रद्धापूर्वक इन मंत्रों का जप करने से आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।

    हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्र

    1. हनुमान मूल मंत्र - ॐ श्री हनुमते नमः॥

    2. हनुमान गायत्री मंत्र - ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥

    3. हनुमान बीज मंत्र -

    ऊँ ऐं भ्रीं हनुमते श्री राम दूताय नमः

    4. मनोजवम् मारुततुल्यवेगम् मंत्र -

    मनोजवम् मारुततुल्यवेगम् जितेन्द्रियम् बुद्धिमताम् वरिष्ठम्।
    वातात्मजम् वानरयूथमुख्यम् श्रीरामदूतम् शरणम् प्रपद्ये॥

    श्रीहनुमत पंचरत्नम

    वीताखिल-विषयेच्छं जातानन्दाश्र पुलकमत्यच्छम् ।
    सीतापति दूताद्यं वातात्मजमद्य भावये हृद्यम् ॥१॥

    तरुणारुण मुख-कमलं करुणा-रसपूर-पूरितापाङ्गम् ।
    सञ्जीवनमाशासे मञ्जुल-महिमानमञ्जना-भाग्यम् ॥२॥

    शम्बरवैरि-शरातिगमम्बुजदल-विपुल-लोचनोदारम् ।
    कम्बुगलमनिलदिष्टम् बिम्ब-ज्वलितोष्ठमेकमवलम्बे ॥३॥

    दूरीकृत-सीतार्तिः प्रकटीकृत-रामवैभव-स्फूर्तिः ।
    दारित-दशमुख-कीर्तिः पुरतो मम भातु हनुमतो मूर्तिः ॥४॥

    वानर-निकराध्यक्षं दानवकुल-कुमुद-रविकर-सदृशम् ।
    दीन-जनावन-दीक्षं पवन तपः पाकपुञ्जमद्राक्षम् ॥५॥

    एतत्-एतत्पवन-सुतस्य स्तोत्रं
    यः पठति पञ्चरत्नाख्यम् ।
    चिरमिह-निखिलान् भोगान् भुङ्क्त्वा
    श्रीराम-भक्ति-भाग्-भवति ॥६॥

    इति श्रीमच्छंकर-भगवतः
    कृतौ हनुमत्-पञ्चरत्नं संपूर्णम् ॥

    Hanuman Mantra i

    (Picture Credit- AI Generated)

    इन बातों का रखें ध्यान

    मंगलवार के दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए, जो इस प्रकार हैं -

    • मंगलवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन न करें।
    • मंगलवार के दिन बाल कटवाने, शेविंग करने या नाखून काटने की भी मनाही होती है।
    • इस दिन पर किसी को उधार पैसे देना और किसी से उधार लेना भी शुभ नहीं माना जाता।
    • इस दिन पर लोहे का सामान, कैंची, चाकू, धारदार हथियार या कांच की वस्तुएं खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता।
    • किसी कमजोर व्यक्ति या अन्य जीव को परेशान न करें, झूठ न बोलें और किसी का अपमान न करें, वरना आपको बजरंगबली की कृपा नहीं मिलती।

    जरूर करें ये काम

    • मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा में उन्हें बूंदी, गुड़-चना, चूरमा और इमरती आदि का भोग लगाएं।
    • हनुमान जी को पान का बीड़ा और नारंगी रंग का सिंदूर अर्पित करें।
    • हनुमान मंदिर जाकर परिक्रमा करें और हनुमान चालीसा का 7, 11 या फिर 108 बार पाठ करें।
    • मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जरूर जलाएं।
    • गरीबों व जरुरतमंद लोगों के बीच गुड़, चना, लाल रंग के वस्त्रों का दान करें।

    यह भी पढ़ें - जीवन के कष्टों से चाहिए मुक्ति? प्रयागराज संगम तट पर विराजे 'लेटे हुए हनुमान जी' के करें दर्शन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।