विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र: छोटी उंगली की बनावट बताती है कितने भाग्‍यशाली हैं आप

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:40 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 09:22 AM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, छोटी उंगली का संबंध बुध ग्रह से होता है और यह व्यक्ति की बुद्धि, संवाद क्षमता व आर्थिक सफलता को दर्शाती है।

छोटी उंगली के रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

छोटी उंगली के रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. लंबी छोटी उंगली तेज बुद्धि और प्रभावी संवाद क्षमता दर्शाती है।

  2. अनामिका के पहले जोड़ तक उंगली जिम्मेदारी और करियर स्थिरता देती है।

  3. सामान्य से छोटी उंगली आर्थिक संघर्ष और संवाद में झिझक बताती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हाथ की हर उंगली का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। हाथ की सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठिका का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यह उंगली व्यक्ति की बुद्धि, बातचीत करने की क्षमता, व्यापारिक समझ और निर्णय लेने की योग्यता से संबंधित होती है। इसी वजह से छोटी उंगली को आर्थिक सफलता से भी जोड़कर देखती हैं । आइए जानते हैं छोटी उंगली से जुड़े कुछ प्रमुख संकेतों के बारे में।

लंबी छोटी उंगली मानी जाती है शुभ

यदि हाथ की छोटी उंगली अधिक लंबी हो और उसका ऊपरी सिरा अनामिका उंगली के ऊपरी पोर या जोड़ से ऊपर दिखाई दे, तो इसे हस्तरेखा शास्त्र में शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि उनकी बुद्धि तेज होती है और वे अपनी बात को प्रभावी ढंग से दूसरों तक पहुंचाने में सक्षम होते हैं। इन्हें जीवन में आर्थिकसफलता मिलने की संभावना अधिक होती है।

अनामिका के पहले जोड़ तक पहुंचे उंगली

यदि कनिष्ठिका उंगली का सिरा अनामिका के पहले जोड़ तक पहुंचता है या उसके आसपास रहता है, तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे व्यक्ति जिम्मेदार और अपने वचन के पक्के होते हैं। वे किसी काम को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। इन्‍हें करियर में स्थिरता मिलती है और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की इनमें क्षमता होती है।

छोटी उंगली सामान्य से छोटी हो

अगर छोटी उंगली अनामिका के पहले पोर से काफी नीचे है, तो इसे अपेक्षाकृत खराब संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि उन्हें अपनी बात दूसरों के सामने रखने में झिझक होती है। इसके कारण नौकरी, व्यापार या दूसरे आर्थिक मामलों में कई बार उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। धन कमाने के साथ-साथ उसे बचाने में भी संघर्ष का सामना करना पड़ता है।

अनामिका की ओर झुकी छोटी उंगली

यदि छोटी उंगली हल्की सी अनामिका उंगली की तरफ झुकी हुई हो, तो इसे भी विशेष संकेत माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में ऐसी बनावट को व्यवहार कुशलता से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि ऐसे लोग परिस्थितियों को समझकर अपनी रणनीति बनाने में कुशल होते हैं।

यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: आपकी हथेली पर भी है चक्र का निशान, पढ़ें कैसी हो सकती है किस्मत?

यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके हाथ में भी है एक बेहतरीन वक्ता और लेखक बनने की लकीर?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है