विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र: हथेली में मौजूद यह रेखा अचानक बना सकती हैं आपको 'अमीर'

Updated: Tue, 01 Sep 2026 12:29 PM (GMT+05:30)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में सूर्य रेखा अचानक धन लाभ और अमीर बनने के योग बनाती है। यह रेखा ...और पढ़ें

सूर्य रेखा के संकेत।  (Picture Credit- AI Generated)

 सूर्य रेखा के संकेत। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति की हथेली में कई तरह की रेखाएं होती हैं, जिनमें से कुछ के नाम तक हमें पता नहीं होते। लेकिन हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यही अनजान रेखाएं कई बार हमारी किस्मत रातों-रात बदलने की ताकत रखती हैं।ऐसी ही एक बेहद महत्वपूर्ण रेखा है सूर्य रेखा, जिसे अपोलो लाइन भी कहा जाता है।

माना जाता है कि जिस जातक की हथेली में यह रेखा मौजूद होती है, उसे अचानक धन लाभ के योग बनते हैं और यह रेखा व्यक्ति को अमीर बनाने का संकेत भी देती है।आइए जानते हैं कि यह सूर्य रेखा क्या संकेत देती है और हस्तरेखा शास्त्र में इसका क्या विशेष महत्व बताया गया है।

क्या होती है सूर्य रेखा?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य रेखा हथेली के निचले हिस्से या बीच के हिस्‍से से शुरू होकर अनामिका उंगली के नीचे मौजूद सूर्य पर्वत की ओर बढ़ सकती है। हर व्यक्ति की हथेली में यह रेखा अलग-अलग तरह की होती है। किसी के हाथों में यह स्‍पष्‍ट दिखती है, तो किसी की हथेली पर इसे तलाशना तक मुश्किल हो जाता है। यदि व्‍यक्ति की हथेली पर स्पष्ट सूर्य रेखा है, तो यह उसकी प्रतिभा, प्रसिद्धि, सफलता और समाज में प्रतिष्ठा का प्रतीक मानी जाती है। इसे आर्थिक उन्नति और अचानक मिलने वाले अवसरों का संकेत भी माना जाता है।

गहरी और सीधी सूर्य रेखा

यदि हथेली में सूर्य रेखा गहरी, सीधी और स्पष्ट हो तथा उसमें अधिक कटाव या रुकावट न हो, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी रेखा वाले व्यक्ति को अपने कार्यक्षेत्र में पहचान मिलने और मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होने की संभावना होती है। हस्तरेखा शास्‍त्र के अनुसार, ऐसी सूर्य रेखा व्यक्ति को अचानक धन लाभ कराती है और नए अवसर दिलाती है। इसे आर्थिक सफलता का संकेत भी माना जा सकता है।

भाग्य रेखा के साथ सूर्य रेखा का संबंध

यदि हथेली में सूर्य रेखा के साथ भाग्य रेखा भी स्पष्ट रूप से जुड़ रही हो, तो इसे और अधिक शुभ संयोजन माना जाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को करियर में सफलता, प्रतिष्ठा के साथ-साथ जीवन में आर्थिक स्थिरता मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

धन त्रिकोण भी है महत्वपूर्ण

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा कभी-कभी भाग्‍य रेखा और मस्तिष्क रेखा के साथ मिलकर त्रिकोण बनताी है। बुध पर्वत और गुरु पर्वत पर त्रिकोण बनाती है। इस स्थिति को भी महत्वपूर्ण माना जात है। यह सभी संकेत बताते हैं कि व्‍यक्ति को जीवन में जल्‍दी ही धन लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- पामिस्ट्री: कलाई की रेखा देखकर जान सकते हैं अपना भाग्य, हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है रहस्‍य

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र : हथेली पर त्रिशूल का निशान क्यों माना जाता है खास? पढ़ें ऐसे लोगों के व्यक्तित्व से जुड़े संकेत

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र: हथेली में बन रहा त्रिभुज का निशान सिर्फ धन की पोटली नहीं, इसके और भी होते हैं कई शुभ संकेत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।