Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जून में आ रहे हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरे महीने का कैलेंडर

    Updated: Tue, 26 May 2026 04:30 PM (IST)

    जून 2026 में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची दी गई है, जिसमें परम एकादशी, निर्जला एकादशी और वट पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण पर्व शामिल हैं। यह ल ...और पढ़ें

    जून में कब कौन-सा त्योहार और व्रत है? (Image Source: AI-Generated)

    जून में कब कौन-सा त्योहार और व्रत है? (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. जून 2026 के महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों की विस्तृत सूची

    2. परम एकादशी और निर्जला एकादशी की तिथियां जानें

    3. वट पूर्णिमा और ज्येष्ठ पूर्णिमा की जानकारी उपलब्ध

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक दृष्टि से जून का महीना बेहद महत्वपूर्ण जा रहा है। क्योंकि आने वाले माह में कई बड़े त्योहार और व्रत हैं, जिनको अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। जैसे- परम एकादशी, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या, निर्जला एकादशी, वट पूर्णिमा व्रत और आषाढ़ का आरंभ आदि। ऐसे में आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि जून (June Ke Vrat Tyohar 2026) में कब कौन-से व्रत और त्योहार मनाया जाएगा। 

    तारीख  त्योहार और व्रत
    3 जून 2026 विभुवन संकष्टी
    7 जून 2026 अधिक भानु सप्तमी
    8 जून 2026 अधिक कालाष्टमी, अधिक मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
    11 जून 2026 परम एकादशी
    12 जून 2026 परम एकादशी पारण, अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी, शुक्र प्रदोष व्रत
    13 जून 2026 मासिक कार्तिगाई, अधिक मासिक शिवरात्रि
    14 जून 2026 रोहिणी व्रत, अधिक दर्श अमावस्या
    15 जून 2026 ज्येष्ठ अधिक मास समाप्त, मिथुन संक्रान्ति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या
    18 जून 2026 प्रद्युम्न चतुर्थी
    19 जून 2026 स्कन्द षष्ठी
    20 जून 2026 जमाई षष्ठी
    21 जून 2026 भानु सप्तमी
    22 जून 2026 धूमावती जयन्ती, मासिक दुर्गाष्टमी
    23 जून 2026 महेश नवमी
    25 जून 2026 गायत्री जयन्ती, निर्जला एकादशी
    26 जून 2026 निर्जला एकादशी पारण, रामलक्ष्मण द्वादशी
    27 जून 2026 शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत
    29 जून 2026 वट पूर्णिमा व्रत, कबीरदास जयन्ती, बटुक भैरवी जयन्ती, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
    30 जून 2026 आषाढ़ प्रारम्भ

    परम एकादशी 2026 डेट और टाइम

    वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार परम एकादशी 11 जून को मनाई जाएगी।
    अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 11 जून को रात 12 बजकर 57 मिनट पर
    अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का समापन- 11 जून रात 10 बजकर 36 मिनट पर

    निर्जला एकादशी 2026 डेट और टाइम

    वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 24 जून को शाम 06 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 25 जून को रात 08 बजकर 09 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में 25 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

    ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 डेट और टाइम

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत किया जाएगा।
    पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- जून 29 को रात 03 बजकर 06 मिनट पर
    पूर्णिमा तिथि का समापन - जून 30 को सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर

    यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी 2026: कठिन लेकिन फलदायी! कब किया जाएगा साल की सबसे बड़ी एकादशी का व्रत?  

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी