Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपूर-इत्र से पूजा सहित कई अन्‍य उपाय इस माह अपनाएं, जो देंगे राशि अनुसार सकारात्‍मक ऊर्जा और शुभ फल

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 05:00 PM (IST)

    जुलाई 2026 में जानें अपनी राशि के अचूक उपाय जो नकारात्मकता दूर कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल लाएंगे। ...और पढ़ें

    जुलाई 2026 के उपाय ! (Picture Credit- AI Generated)

    जुलाई 2026 के उपाय ! (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. जुलाई 2026 में ग्रहों की बदलती चाल जीवन पर डालेगी प्रभाव।

    2. प्रत्येक राशि के लिए सुखद और सफल माह हेतु विशेष उपाय।

    3. सकारात्मक ऊर्जा व शुभ फल के लिए कपूर-इत्र से पूजा करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्‍योतिषीय गणनाओं के आधार पर जुलाई का महीना बहुत महत्‍वपूर्ण रहने वाला है। इस माह ग्रहों की बदलती चाल और बनने वाले शुभ अशुभ योग लोगों के जीवन को अलग-अलग तरह से प्रभावित करेंगे। ऐसे में एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, जुलाई 2026 के महीने को सुखद और सफल बनाने के लिए प्रत्येक राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार कुछ सरल उपाय करने चाहिए। चलिए इनके बारे में विस्‍तार से पढ़ते हैं।

    मेष राशि के लिए उपाय (Astro Remedies For Aries)

    यह महीना मेष राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से महत्‍वपूर्ण हैं। इसलिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करें। लाल रंग के वस्त्रों का प्रयोग शुभ रहेगा।

    monthly horoscope remedies

    (Picture Credit- magnific)

    वृषभ राशि के लिए उपाय (Astro Remedies For Taurus)

    इस माह वृषभ राशि वालों को आर्थिक स्थिरता पाने के लिए शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई या मिश्री खिलानी चाहिए। मां लक्ष्मी की कपूर से आरती करनी चाहिए।

    मिथुन राशि के लिए उपाय (Astro Remedies For Gemini)

    इस माह आपको मिथुन राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे। इनमें कोई रुकावट न आए इसलिए बुधवार के दिन पक्षियों को मूंगसाबूत दाल एक रात पहले भिगो कर खिलाएं। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

    कर्क राशि के लिए उपाय (Astro Remedies For Cancer)

    इस माह कर्क राशि वालों को धैर्य रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सबस ठीक बना रहे , इसके लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें। मंदिर में चावल या सफेद वस्त्र दान करें।

    खबरें और भी

    सिंह राशि के लिए उपाय (Astro Remedies For Leo)

    प्रतिदिन सुबह उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल में रोली मिला कर दें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। पूरे माह ऐसा करने पर सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

    कन्या राशि के लिए उपाय (Astro Remedies For Virgo)

    पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करें। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य पर जाने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। ऐसा करने से कन्‍या राशि के जातकों के रिश्‍ते मजबूत होंगे।

    तुला राशि के लिए उपाय (Astro Remedies For Libra)

    इस माह नए अवसर और खुशियां आएंगी, अगर आप शुक्रवार के दिन देवी दुर्गा के मंदिर में घी का दीपक जलाएंगे। मां दुर्गा को चमेली का इत्र का प्रयोग पूजा में करेंगे।

    spiritual remedies for positive energy

    (Picture Credit- magnific)

    वृश्चिक राशि के लिए उपाय (Astro Remedies For Scorpio)

    महीने भर धैर्य बनाए रखने के लिए वृश्चिक राशि वालों को मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। बंदरों को गुड़ और चना खिलाना चाहिए।

    धनु राशि के लिए उपाय (Astro Remedies For Sagittarius)

    इस माह नए अनुभव प्राप्‍त होंगे। इसलिए प्रत्येक गुरुवार को माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। केले के वृक्ष की पूजा करें तथा चने की दाल भी अर्पित करें।

    मकर राशि के लिए उपाय (Astro Remedies For Capricorn)

    इस माह मेहनत का फल मिले, इसके लिए शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चार मुखी दीपक जलाएं। गरीबों को भोजन कराएं।

    कुंभ राशि के लिए उपाय (Astro Remedies For Aquarius)

    शनिवार के दिन शनि चालीसा का अथवा हनुमान चालीसा का पाठ करें। काले तिल और उड़द की दाल का दान करना शुभ रहेगा। इससे कुंभ राशि वालों को करियर में नए अवसर मिलेंगे।

    मीन राशि के लिए उपाय (Astro Remedies For Pisces)

    अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और रिश्‍तों में मजबूती बनाएं रखने के लिए , भगवान विष्णु की आराधना करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें। हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।

    यह भी पढ़ें- मेष और कर्क राशि की जोड़ी बन सकती है सफल, बस एक-दूसरे की इन आदतों को समझना है जरूरी

    यह भी पढ़ें- इन 6 राशियों को नहीं पहनना चाहिए तांबे का कड़ा, जीवन पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।