विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेष और कर्क राशि की जोड़ी बन सकती है सफल, बस एक-दूसरे की इन आदतों को समझना है जरूरी

Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:32 PM (IST)

मेष और कर्क राशि की जोड़ी स्वभाव में अंतर होने के बावजूद सफल मानी जाती है। लेकिन शादी से पहले दोनों राशियों को एक-दूसरे की कौन-सी आदतों और व्यक्तित्व ...और पढ़ें

एक-दूसरे से बहुत अलग होते हैं मेष और कर्क राशि वाले (Picture Credit- AI Generated)

एक-दूसरे से बहुत अलग होते हैं मेष और कर्क राशि वाले (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मेष राशि मंगल के स्‍वामित्‍व वाली राशि है और कर्क चंद्रमा के अधिकारक्षेत्र वाली राशि है।यानी एक अग्नि है तो दूसरा जल है। ऐसे में दोनों ही एक दूसरे के पूरक होते हैं, अगर इन दोनों राशि के लोगों का विवाह हो रहा है, तो बस कुछ बातों का ध्‍यान रख लें। उनकी शादी दूसरों के लिए मिसाल बन जाएगी। चलिए जानते हैं कि वो कौन सी बातें हैं।

एक दूसरे का स्‍वभाव

मेष राशि वाले लोग बहुत स्पष्टवादी होते हैं और कभी भी मन में कोई बात नहीं रखते हैं। कुछ अच्छा लगा तो तुरंत ही उसे अच्छा बोल देते हैं और बुरा लगा तो यह भी कहने से नहीं चूकते हैं। वहीं दूसरी तरफ कर्क राशि के जातक बहुत अधिक संवेदनशील होते हैं। उन्हें कोई बात बुरी लग जाए, तो लंबे समय तक उसे दिल में बिठा कर रखते हैं। ऐसे में मेष राशि के लोगों को कर्क राशि वालों के साथ बात करते वक्त सावधान रहना चाहिए। वहीं कर्क राशि वालों को मेष राशि के लोगों की सच्चाई का सम्मान करना चाहिए।

zodiac compatibility(Picture Credit- AI Generated)

अलग होता है दोनों का रहन सहन

मेष राशि वाले स्‍वतंत्र रहना पसंद करते हैं, उनकी अपनी एक स्‍पेस होती है और वो उसमें किसी को भी नहीं घुसने दे सकते हैं। वहीं कर्क राशि वाले समूह में रहना पसंद करते हैं। उनके साथ जो एक बार जुड़ गया, उसे वे खुद से अलग कभी नहीं समझते हैं। कर्क राशि वालों को हमेशा अटेंशन चाहिए, इससे वे खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। मेष राशि वालों को खुलापन चाहिए, ताकि वो किसी सीमा में बंधकर घुटन न महसूस करें। ऐसे में इन दो लोगों को शादी से पहले यह समझ लेना चाहिए कि शादी बंधन है, मगर इसमें किसी को बंदी नहीं बनाना है।

दोनों की पसंद और नापसंद अलग होती हैं

मेष राशि वालों को जीवन में रोमांच पसंद है। उन्हें निरंतर बदलाव चाहिए होता है। वहीं कर्क राशि वाले घरेलू होते हैं। पहले घर और बाद में कुछ और उनके लिए महत्व रखता है। ऐसे में मेष राशि वालों को कर्क राशि वालों को उनकी बोरिंग जिंदगी से बाहर निकालकर रोमांच का मजा कराना चाहिए। दूसरी तरफ कर्क राशि वालों को मेष राशि के लोगों को घर का महत्व समझाना चाहिए।

खबरें और भी

अतः यदि दोनों लोग एक-दूसरे के लिए खुद को ऊपर बताई गई बातों के मुताबिक बदलने के लिए तैयार हैं, तो इससे अच्छा पेयर कोई नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों को इन बातों की कभी नहीं करनी चाहिए फिक्र, किस्मत खुद बना देगी हर रास्ता आसान

यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वाले लोग दिखते हैं शांत, उनकी ये आदतें उन्हें बनाती हैं खास; हल्‍के में लेंगे तो हो सकता है पछतावा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।