Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Astro tips: इन घरों में नहीं होता मां लक्ष्मी का वास, जीवन में मिलते हैं बुरे परिणाम

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 12:41 PM (IST)

    ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं जहां साफ-सफाई हो और परिवार के सदस्य विशेष नियमों को पालन करते हों। धार्मिक मान्यता है कि ...और पढ़ें

    Astro tips: इन घरों में नहीं होता मां लक्ष्मी का वास, जीवन में मिलते हैं बुरे परिणाम
    Astro tips: इन घरों में नहीं होता मां लक्ष्मी का वास, जीवन में मिलते हैं बुरे परिणाम

    HighLights

    1. मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है।
    2. कुछ गलतियों को करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
    3. दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Maa Laxmi Upay: हर इंसान की चाहत होती है कि उसके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी का सदैव आशीर्वाद बना रहे ताकि उसे जीवन में आर्थिक समस्या समेत किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं, जहां साफ-सफाई हो और परिवार के सदस्य विशेष नियमों को पालन करते हों। धार्मिक मान्यता है कि इन नियमों को पालन न करने से मां लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती हैं और इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि आप चाहते हैं कि घर में मां लक्ष्मी का वास हो, तो इसके कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं कि किन गलतियों को करने से घर से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: कपूर के इन उपायों से पैसों की तंगी होगी दूर, मिलेंगे कई लाभ

    न करें ऐसी गलतियां

    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो लोग अधिक गुस्सा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसे लोगों के घरों में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं और घर में नकारात्मकता होने से मां लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं।
    • इसके अलावा जिन घरों में बड़े बुजुर्गों, ब्राह्मणों और महिलाओं का अपमान होता है, वहां भी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।
    • माना जाता है कि सूर्यास्त होने के बाद घर में झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
    • इसके अलावा पितृपक्ष के दौरान जिन घरों में श्राद्ध नहीं किया जाता है, वहां भी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।
    • उन घरों में भी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं, जहां रोजाना सुबह और शाम को दीपक नहीं जलाया जाता है।
    • जिस घर में सदैव लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है। उस घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। अगर आप चाहते हैं कि घर में मां लक्ष्मी का आगमन हों, तो इसके लिए घर का माहौल ठीक करने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, बच्चे पर नहीं पड़ेगा बुरा असर

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।