Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zodiac Signs: अगले साल इन राशि के जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 04 Dec 2024 07:09 PM (IST)

    सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही लक्ष्मी वैभव व्रत रखा ...और पढ़ें

    Zodiac Signs: वृषभ और तुला राशि के लिए कैसा रहेगा 2025?
    Zodiac Signs: वृषभ और तुला राशि के लिए कैसा रहेगा 2025?

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है।
    2. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
    3. मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। वहीं, कई राशि के जातकों को अपने जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। न्याय के देवता शनिदेव मार्च महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, देवगुरु बृहस्पति मई महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। जबकि, जनवरी महीने में सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को साल 2025 में सर्वाधिक लाभ होगा। इन राशि के जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Durga Favorite zodiac signs) की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी। इसके अलावा, आय और सौभाग्य में भी वृद्धि होगी। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: अगले साल इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन से भर जाएगी तिजोरी

    वृषभ राशि (Taurus)

    ज्योतिषियों की मानें तो साल 2025 वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, मई महीने में मिथुन राशि में गोचर करेंगे। राशि परिवर्तन के दौरान देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि के द्वितीय भाव में विराजमान रहेंगे। इस भाव में देवगुरु बृहस्पति के रहने से वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। वहीं, शुक्र देव वृषभ राशि के स्वामी हैं। इसके लिए शुक्र देव की भी कृपा बरसेगी। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। अतः मन प्रसन्न रहेगा। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। मां लक्ष्मी की कृपा से सभी बिगड़े काम बनेंगे। कार्य में प्रगति आएगी। करियर को नया आयाम मिलेगा। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें।

    तुला राशि (Libra)

    तुला राशि के जातकों के लिए भी साल 2025 शानदार साबित हो सकता है। इस वर्ष शनिदेव की विशेष कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसेगी। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या मां लक्ष्मी हैं। अतः तुला राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से करियर में विशेष सफलता मिल सकती है। आसान शब्दों में कहें तो मनमुताबिक सफलता मिल सकती है। रुके हुए कार्य में प्रगति आएगी। कारोबार में भी निवेश करना फलदायी साबित हो सकता है। कर्मशील व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होगा। धन स्वामित्व बढ़ेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो साल 2025 उत्तम साबित हो सकता है। हालांकि, गुस्से पर नियंत्रण रखें। हर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के समय मां लक्ष्मी को श्रीफल अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी