Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शमी पत्र के इन अचूक उपायों से चमकेगी किस्मत, बरसेगा धन
महाशिवरात्रि भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे बड़ा दिन है। बेलपत्र के साथ-साथ 'शमी पत्र' भी महादेव को अत्यंत प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस पर् ...और पढ़ें

महाशिवरात्रि पर करें शमी पत्र के उपाय (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में भगवान शिव को 'भोलेनाथ' कहा जाता है क्योंकि वे एक लोटा जल और कुछ पत्तों से ही प्रसन्न हो जाते हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जहां बेलपत्र का महत्व जगजाहिर है। वहीं, शमी पत्र (Shami Leaf) का अर्पण भी विशेष फलदायी माना गया है।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या कर्ज से परेशान हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 108 शमी पत्र अर्पित करना चमत्कारिक साबित हो सकता है। मान्यता है कि शमी पत्र अर्पित करते समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करने से घर में मां लक्ष्मी (Mata Laxmi) का स्थायी वास होता है और आय के नए स्रोत खुलते हैं।
विवाह में आ रही बाधाओं का समाधान
जिन युवक-युवतियों के विवाह में देरी हो रही है या बार-बार बाधाएं आ रही हैं, उनके लिए महाशिवरात्रि का दिन (Mahashivratri Day) वरदान की तरह है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाकर शमी पत्र अर्पित करने से मंगल और शनि के दोष शांत होते हैं। शास्त्रों में वर्णित है कि अगर कुंवारी कन्याएं माता पार्वती और भगवान शिव का गठबंधन कर शमी पत्र अर्पित करें, तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।
करियर और व्यापार में सफलता
अंक ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, करियर में तरक्की और व्यापार में मुनाफे के लिए महाशिवरात्रि पर उत्तर दिशा की ओर मुख करके महादेव को शमी पत्र चढ़ाएं। यह उपाय आत्मविश्वास बढ़ाता है और कार्यक्षेत्र में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को खत्म करता है।
खबरें और भी
-1770295780950.jpg)
(Image Source: Freepik)
शनि दोष से मुक्ति
भगवान शिव को शनि देव (Shani Dev) का गुरु माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती (Shani Sadhesati) या ढैय्या से परेशान लोगों को महाशिवरात्रि पर शमी पत्र के साथ काले तिल शिवलिंग पर चढ़ाने चाहिए। इससे शनि का कुप्रभाव कम होता है और जीवन में स्थिरता आती है।
शमी पत्र अर्पित करने के मुख्य नियम:
शमी पत्र को अर्पित करने से पहले उन्हें साफ जल या गंगाजल से धो लें।
अपनी मनोकामना के अनुसार 11, 21, 51 या 108 की संख्या में पत्र चढ़ाएं।
हमेशा शिवलिंग के बाईं ओर या जलाधारी के पास शमी पत्र रखें।
ध्यान रहे कि पत्ते कहीं से कटे-फटे या सूखे न हों।
यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 : श्रवण नक्षत्र, चतुर्ग्रहीय योग में मनोवांछित फल प्राप्ति को क्या करें, बता रहे ज्योतिर्विद
यह भी पढ़ें- Mahashivratri पर भोलेनाथ की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, उपवास में क्या खाएं और क्या नहीं?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।