विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

May 2025 Wedding Dates: मई महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, अभी से नोट कर लें शादी की सही डेट

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 18 Mar 2025 04:48 PM (IST)

सूर्य देव के मेष राशि में गोचर करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। इस दिन से सभी प्रकार ...और पढ़ें

May 2025 Wedding Dates: कब करेंगे गुरु राशि परिवर्तन?
May 2025 Wedding Dates: कब करेंगे गुरु राशि परिवर्तन?

HighLights

  1. 15 मई को सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे।
  2. वृषभ संक्रांति 15 मई के दिन मनाई जाएगी।
  3. मई महीने में बृहस्पति देव मिथुन में गोचर करेंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मई का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करेंगे। देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वहीं, मायावी ग्रह राहु एवं केतु भी अपनी चाल बदलेंगे। राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। आइए, मई माह के विवाह मुहूर्त (May 2025 Vivah Muhurat) की तिथियां जानते हैं-

यह भी पढ़ें: 19 मार्च को देवगुरु बृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, इन लोगों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

मई माह विवाह मुहूर्त

  • 1 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विवाह मुहूर्त है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग है।
  • 5 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन मघा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग है।
  • 6 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन मघा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग है।
  • 8 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग है।
  • 10 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन स्वाति, चित्रा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग है।
  • 14 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र और शिव योग का संयोग है।
  • 15 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन मूल नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग है।
  • 16 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन मूल नक्षत्र और साध्य योग का संयोग है।
  • 17 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और साध्य योग का संयोग है।
  • 18 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन उत्तर भाद्रपद, रेवती नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग है।
  • 23 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग है।
  • 24 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन रेवती नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग है।
  • 27 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन रेवती नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग है।
  • 28 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग है।

यह भी पढ़ें: शनि की चाल बदलने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, दूर होगी घर में छाई कंगाली

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।